रामपुर HPS में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा शुरू, HOP विकास मारवाह ने अधिकारियों-कर्मचारियों को दिलाई स्वच्छता शपथ

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

विद्युत मंत्रालय एवं निगमित कार्यालय के निर्देशानुसार रामपुर एचपीएस में 17 सितंबर से 2 अक्तूबर, 2026 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 आयोजित किया जा रहा है। पखवाड़े का उद्देश्य परियोजना परिसर के साथ-साथ परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।
पखवाड़े के शुभारंभ अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कर्मचारियों ने प्रत्येक वर्ष स्वच्छता के लिए 100 घंटे समर्पित करने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।


इस अवसर पर परियोजना प्रमुख ई. विकास मारवाह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह अपने घर, कार्यस्थल और आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दे। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।
उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अर्थ केवल बाहरी साफ-सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि शारीरिक स्वच्छता के साथ स्वभाव और संस्कारों की स्वच्छता को भी जीवन में अपनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपने आसपास के स्थानों और पर्यावरण को स्वच्छ रखने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के दौरान रामपुर एचपीएस के परियोजना परिसर एवं परियोजना प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न स्वच्छता एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें स्वच्छता जागरूकता अभियान, सफाई कार्यक्रम, पोस्टर एवं संदेश प्रदर्शन तथा जन-जागरूकता गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

SJVN से धौलासिद्ध परियोजना वापस लेगी हिमाचल सरकार, 800 करोड़ करेगी भुगतान- सुक्खू

Fri Sep 18 , 2026
मेडिकल कॉलेज के लिए प्रदेश सरकार ने दिए 450 करोड़, भाजपा का कोई योगदान नहीं : मुख्यमंत्री एप्पल न्यूज़, नादौन /हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार धौलासिद्ध जलविद्युत परियोजना को SJVN से वापस लेगी और इसके लिए 800 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News