file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

निराश्रित व्यक्तियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में, सभी DC को निर्देश-बेघर व्यक्तियों की हरसंभव मदद करें

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

सर्दी के मौसम में निराश्रित व्यक्तियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय हरकत में आ गया है। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वयं संज्ञान लेते हुए सभी उपायुक्तों को निर्देश जारी किए है कि बेघर व्यक्तियों की जिला प्रशासन हर सम्भव सहायता करें।
उन्होंने कहा कि उपायुक्त निराश्रित व्यक्तियों को रजाई, कम्बल इत्यादि जरूरी सामग्री प्रदान करना सुनिश्चित करें और जहां तक सम्भव हो, उन्हें रैन-बसेरा में स्थानांतरित कर उनकी हर प्रकार से मदद करें।


मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जिला प्रशासन इस दिशा में प्रयास करें।
उन्होंने कहा कि कड़कड़ाती ठंड में फुटपाथों पर सो रहे व्यक्तियों की स्थिति का उपायुक्त स्वयं निरीक्षण करें। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि शाम को उपायुक्त ऐसे स्थानों का निरीक्षण करें जहां पर निराश्रित व्यक्ति रह रहे हों और उनकी सहायता सुनिश्चित करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

SDM हरोली का तबादला, उप मुख्यमंत्री अग्निहोत्री के क्षेत्र में अब विशाल शर्मा की तैनाती

Tue Jan 3 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के हरोली क्षेत्र से SDM का तबादला कर दिया गया है। यहाँ पर अब विशाल शर्मा को SDM लगाया गया है। अधिसूचना में मुताबिक SDM रहे विकास शर्मा को अब AC लीव रिजर्व लगाया गया है।

You May Like

Breaking News