हिमकोन और SRLM द्वारा विकासखंड मशोबरा और चौपाल में 3 दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ

एप्पल न्यूज़, शिमला

विकासखंड मशोबरा की ग्राम पंचायत मशोबरा तथा विकासखंड चौपाल की ग्राम पंचायत चांज, जिला शिमला में हिमाचल प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन एवं ग्रामीण विकास विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से हिमकॉन शिमला द्वारा स्वयं सहायता समूहों की महिला सदस्यों के लिए तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सफल उद्यमी बनने के लिए आवश्यक जानकारी और कौशल प्रदान करना है। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सफल उद्यमी के गुण, उद्यमशीलता की सोच एवं मानसिकता, व्यावसायिक विचारों का सृजन एवं मूल्यांकन, बाजार अनुसंधान, मार्केटिंग एवं डिजिटल मार्केटिंग, बिक्री कौशल तथा वित्तीय साक्षरता के बारे में जानकारी दी जाएगी।


इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को लागत एवं मूल्य निर्धारण नीति, कार्यशील पूंजी प्रबंधन, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करना, सरकारी सहायता योजनाएं, उद्यम पंजीकरण, जीएसटी एवं एफएसएसएआई, जोखिम प्रबंधन तथा बिजनेस प्लान प्रेजेंटेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 35 से 40 महिला सदस्यों ने भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को अपने स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापित करने के लिए व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।

Share from A4appleNews:

You May Like

Breaking News