कुल्लू में बाहर से आए सभी 1624 लोग क्वारंटीन, टेस्ट जारी

एप्पल न्यूज़, कुल्लू
  जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा है कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन पर रखा जा रहा है और इन पर स्थानीय निगरानी समितियां नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि आवाजाही की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार देर शाम तक कुल्लू जिला में बाहर से कुल 1624 आ चुके हैं। इन सभी लोगों को क्वारंटीन पर भेजा गया है।
  चंडीगढ़ से भी एचआरटीसी की बसों के माध्यम से कुल 240 लोगों को कुल्लू जिला में पहुंचाया गया है। डाॅ. ऋचा वर्मा ने बताया कि इन लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। जिला में अभी तक कोरोना टेस्ट के लिए 424 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।

इनमें से मंगलवार शाम तक 328 की रिपोर्ट आ चुकी है और सभी नेगेटिव पाए गए हैं। शेष 96 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आना बाकी है। इनमें से 77 सैंपल मंगलवार को, जबकि 19 सैंपल बुधवार को लिए गए हैं। जिलाधीश ने बताया कि जिला में रैंडम सैंपलिंग जारी रहेगी।  
  उन्होंने कहा कि जिला में पहले से ही होम क्वारंटीन पर चल रहे 1418 लोगों की क्वारंटीन की मियाद पूरी होने वाली है। इनमें से कोई भी संदिग्ध लक्षण सामने नहीं आए हैं। जिलाधीश ने बाहर से आए सभी लोगों से क्वारंटीन के नियमों का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इनका उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा निगरानी समितियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने किया ‘सज़ा नहीं, बचाव है क्वारंटाइन’ पुस्तिका का विमाचन

Thu May 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में भारत ज्ञान विज्ञान समिति की हिमाचल इकाई द्वारा कोरोना महामारी के दृष्टिगत तैयार की गई ‘‘सज़ा नहीं, बचाव है क्वारंटाइन’’ पुस्तिका का विमाचन किया। इस पुस्तक का लेखन व संकलन डाॅ. ओम प्रकाश भूरेटा द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में दी […]

You May Like

Breaking News