file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री सुक्खू ने तकलेच स्कूल को CBSE करने की घोषणा की, सभी लिंक रोड़ की मांग की मंजूर

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, तकलेच/रामपुर बुशहर

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का रामपुर विधानसभा क्षेत्र के तकलेच पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने भव्य स्वागत किया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ लोगों ने लंबी कतारों में खड़े होकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विभिन्न स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने तकलेच स्कूल को सीबीएसई के अंतर्गत लाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को सीबीएसई शिक्षा दिलवाने के लिए अभिभावकों को उन्हें शहरों में भेजना पड़ता था। इससे जहां गांवों से पलायन बढ़ता था, वहीं परिवारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ता था।


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने सरकारी क्षेत्र में सीबीएसई स्कूल शुरू करने का निर्णय लिया है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके घर के नजदीक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। इससे गांवों से पलायन रोकने के साथ-साथ अभिभावकों के खर्च में भी कमी आएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तकलेच में नया बस स्टैंड बनाने के लिए सर्वे करवाया जाएगा। सर्वे के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर राज्य सरकार यहां बस स्टैंड का निर्माण करेगी। उन्होंने स्थानीय प्रतिनिधिमंडलों की मांगों पर विभिन्न सम्पर्क मार्गों के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाने की घोषणा भी की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने तकलेच सीएचसी का निरीक्षण भी किया और क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में 232.93 करोड़ की 28 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए

Fri Oct 2 , 2026
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए शिंगला हेलीपैड, रामपुर में 232.93 करोड़ रुपये की लागत की 28 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और भूमि पूजन किए।मुख्यमंत्री ने रामपुर तहसील की ग्राम पंचायत भड़ावली में भड़ावली गांवों के समूह […]

You May Like

Breaking News