file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

भारत जोड़ो यात्रा से लौटते समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस और पिकअप में जोरदार टक्कर, पिकअप सवार 2 लोगों की मौत 6 कार्यकर्ता भी जख्मी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला/ दौसा

राजस्थान से दिल्ली लौटते समय मनोहरपुर- कौथुन हाइवे पर हिमाचल कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस तेज रफ्तार पिकअप से टकरा गई। हादसे में पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि हिमाचल कांग्रेस के करीब 6 कार्यकर्ताओं को चोटें आई हैं।


जानकारी के अनुसार राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए लाहौल स्पीति से कांग्रेस विधायक रवि ठाकुर अपने 28 कार्यकर्ता व पदाधिकारियों को लेकर जयपुर दौसा पहुंचे थे।
कार्यक्रम के बाद हाइवे पर दौसा के समीप मालगवास गांव के पास हुआ। जहां बस और पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई।
जानकारी के अनुसार इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 6 कार्यकर्ता बस में जख्मी हो गए। इनका उपचार जयपुर में किया जा रहा है।

दोनों वाहनों की तेज रफ्तारी हादसे में कारण मानी जा रही है। हादसा इतना जोरदार था कि पिकअप बस में ही फंस गई। जिसे क्रेन की मदद से निकाला गया।
पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Share from A4appleNews:

Next Post

अर्की से पूर्व IAS गोपाल शर्मा CM सुक्खू के OSD नियुक्त, हुई चौथी नियुक्ति

Sat Dec 17 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु के ओएसडी रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गोपाल शर्मा को नियुक्त किया गया है। शनिवार को सरकार की ओर से नियुक्ति की अधिसूचना जारी हुई है।गोपाल शर्मा सोलन जिला के अर्की से संबध रखते है। Gopal Sharma is 2009 batch IAS officer who […]

You May Like

Breaking News