IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह हुए 88 साल के, विक्रमादित्य ने होलीलॉज में काटा केक बोले-प्रदेश की पलटूराम सरकार-सिर्फ निर्णय लेती है धरातल पर कुछ नहीं करती

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आज 88वां जन्मदिन है। वीरभद्र सिंह करोना नेगेटिव होने के बाद आईजीएमसी में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। वीरभद्र के सुपुत्र विक्रमादित्य ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है वह जल्द स्वस्थ होकर घर लौटेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने उनके जन्मदिन पर होली लॉज में केक काटा व सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं को अपने  क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का निवेदन किया। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह का 88वां जन्मदिन है। वीरभद्र सिंह आईजीएमसी में भर्ती है। उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। प्रदेश के लाखों लोग आज अपने अपने क्षेत्रों में लोगों की सेवा करके वीरभद्र सिंह का जन्मदिन मना रहे हैं।

इस मौके पर विक्रमादित्य ने वीरभद्र सिंह के निर्वाचन क्षेत्र अर्की को दो व शिमला ग्रामीण के लिए एक एम्बुलेंस भेंट की। 

विक्रमादित्य ने कहा प्रदेश में कोरोना के मामले कम हुए है पर्यटन भी खुल गया है लेकिन सरकार को तीसरी लहर से बचने के लिए भी तैयार रहना चाहिए।

उन्होंने वेक्सीनेशन की रफ्तार पर भी सवाल उठाये। प्रदेश में जिस गति से वेक्सीनेशन होना चाहिए उस गति से नहीं हो रहा है।

युवाओं को टीकाकरण में सरकार का सहयोग नहीं मिल पाया है। जिस तरह से दूसरी लहर में सरकारी लापरवाही का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ा है वैसा तीसरी लहर के दौरान ना हो इसके लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।

केंद्रीय सड़क राज्य मंत्री नितिन गडकरी के प्रदेश दौरे पर विक्रमादित्य ने कहा कि नये 69 नेशनल हाईवे कहीं नही बन पाए ऐसे में नए झुनझुने देने के बजाए पुरानी घोषणाओं को धरातल पर उतारना चाहिए।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में पलटू राम की सरकार है जो केवल निर्णय लेती है। धरातल पर कुछ नही होता है। सरकार महंगाई बेरोजगारी व प्रदेश के कर्मचारियों के मुद्दों के निपटारे में असफल रही है।

वही इस अवसर पर प्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह के जन्मदिन बधाई संदेश देने वालों का आभार जताया। उन्होंने वीरभद्र सिंह के जन्मदिन पर प्रदेश भर में जो लोग जन सेवा कर रहे हैं उनका धन्यवाद किया व कहा कि वीरभद्र जल्द स्वस्थ होकर घर वापिस लौटेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में 'पुलिसगिरी'- 'अभद्रता' पर SP का ASP पर 'थप्पड़', PSO की 'लात', शर्मसार प्रदेश, होगी जांच तीनों जबरन छुट्टी पर भेजे

Wed Jun 23 , 2021
एप्पल न्यूज़ कुल्लूकेंद्रीय मंत्री नितिन गढ़करी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुल्लू दौरे पर भुंतर पहुंचने पर पुलिस अधिकारियों के बीच हुई हाथापाई थप्पड़ और लात मारने के मामले में देवभूमि हिमाचल शर्मसार हो गई है। हिमाचल पुलिस की छविं को भी ठेस पहुंची है। पहली बार जनता के रखवालों […]

You May Like