सांगला के ब्रुआ सम्पर्क मार्ग पर बोलेरो कैम्पर दुर्घटना ग्रस्त, 2 की मौत 4 घायल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, सांगला

  बीती रात जिला किन्नौर में सांगला तहसील के ब्रुआ सम्पर्क मार्ग पर एक बौलेरो कैम्पर गाड़ी के दुर्घटना ग्रस्त होने से उसमें सवार 2 लोगों को मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौक पर ही मृत्यु हो गई जबकि पांच अन्य घायल । घायलों को पुलिस बचाव दल ने रेस्क्यू कर जे . एस . डब्ल्यू . अस्पताल शोल्टू ले जाया गया, अस्पताल पहुंचने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई। चार घायल व्यक्तियों का इलाज चल रहा है

 बौलेरो कैम्पर गाडी न 0 HP25C2009 पदम वीर निवासी ब्रुआ की बताई जा रही है । स्थानीय लोगो के अनुसार उसमें 06 लोग सवार थे जिसमें पदम वीर पुत्र बुद्धि उम्र करीब 27 वर्ष , विपिन पुत्र किशोरी उम्र करीब 23 वर्ष , कुशाल पुत्र सुबीर दास उम्र करीब 27 वर्ष , मुकेश पुत्र किशोरी  उम्र करीब 24 वर्ष , संदीप पुत्र सुंदर लाल उम्र करीब 25 वर्ष , संजीव पुत्र लक्ष्मी भगत उपरोक्त में से संदीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।

अन्य 05 व्यक्तियों को स्थानीय लोगो व पुलिस टीम द्वारा रेस्क्यू करके  जे एस डब्ल्यू अस्पताल शोल्टू ले जाया गया जहां संजीव उपरोक्त की भी मृत्यु की सूचना है बाकी 04 अन्य घायलों का उपचार जे एस डब्ल्यू अस्पताल शोल्टू में चल रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सोलन में युवक ने टॉय ट्रेन में अपना पैर गंवा कर बचाई 2 जाने, समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत बना चौपाल का रितिक

Wed Apr 10 , 2024
एप्पल न्यूज़, सोलन सोलन में टॉय ट्रेन की चपेट में आने से चौपाल के 25 वर्षीय युवक हुआ घायल पूरे शरीर सहित दोनों पैरों में गंभीर चोट आई हैं । युवक का ईलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है । परिजनों के अनुसार बीते कल सोलन के वार्ड नंबर 13 […]

You May Like

Breaking News