file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर कॉलेज के खिलाड़ियों ने सुंदरनगर में आयोजित वुशु इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में झटके 2 स्वर्ण और 2 कांस्य “पदक”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार इंटर कॉलेज वुशू प्रतियोगिता का आयोजन सुंदरनगर के गायत्री कॉलेज में किया गया। जिसमें प्रदेश के 16 कॉलेज के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल गवर्नमेंट कॉलेज रामपुर के 4 खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और 2 स्वर्ण व 2 कांस्य पदक जीतकर रामपुर कॉलेज का नाम रोशन किया।

रामपुर कॉलेज टीम के कोच कपिल देव ने कहा कि मार्शल ने 52 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, अनिता ने माइन्स 48 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, प्रियम व निशा ने 52 व 56 किलो वर्ग में कांस्य पदक जीतकर अपने कॉलेज व माता पिता का नाम रोशन किया।
कपिल देव ने बताया कि स्वर्ण जीतने वाले मार्शल व अनिता अब हिमाचल विश्विद्यालय टीम की ओर से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में 1 से 7 फरबरी तक होने वाली इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

रामपुर तहसील के कलेडा गाँव निवासी कपिल देव मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स के फ्लाई वेट के पेशेवर खिलाड़ी हैं, जो कई बार राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल का नाम रोशन कर चुके हैं।

कपिल देव रामपुर, नोगली व झाकड़ी में मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की अपनी बीस्ट आई टी टी अकैडमी चलाते हैं, यह अकैडमी भारत के मशहूर मार्शल आर्टिस्ट मास्टर भुपेश के अंतरराष्ट्रीय ब्रांड यू एफ एल का हिस्सा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बड़ी ख़बर- हमीरपुर चयन आयोग सस्पेंड, सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला कमीशन की फंक्शनिंग पर लगी रोक, दोनों HAS वापस बुलाए, ADC को बनाया OSD

Mon Dec 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में पेरप लीक और कर्मचारी अधिकारियों की संलिप्तता पाए जाने के बाद प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बहुत ही साहसिक फैसला लेते हुए आयोग को ही सस्पेंड कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक […]

You May Like

Breaking News