IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

NUJ (I) ऊना में मनाएगा अपना 48वां स्थापना दिवस, पेंशन-मान्यता सहित पत्रकारों के मुद्दों पर होगा मंथन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ऊना

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (इंडिया) के बैनर तले ऊना जिला मुख्यालय में 23 जनवरी को हिमाचल प्रदेश के पत्रकार जुटेंगे। एनयूजे की हिमाचल प्रदेश इकाई पत्रकारों की पैरोकार राष्ट्रीय संस्था का 48वां स्थापना दिवस मनाएगी। कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 11:30 बजे दीप प्रज्जवलन से होगी जिसमें भाजपा के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिह सत्ती मुख्य अतिथि के तौर पर जबकि औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रो. रामकुमार विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनयूजे इंडिया हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रणेश राणा करेंगे। सम्मेलन में आने वाले सभी पत्रकारों का पंजीकरण मौके पर ही किया जाएगा। सम्मेलन के दौरान संगठन के कैलेंडर का भी विमोचन किया जाएगा।

संगठन के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, जिला मुख्य संयोजक रविंद्र तेजपाल व जिला संयोजक जीवन शर्मा ने बताया कि सम्मेलन में पत्रकारों के ज्वलंत मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में जो प्रमुख तौर पर मुददे उठाए जाएंगे उसमें प्रमुख तौर पर हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर पेंशन लागू हो, जिला व मंडल स्तर पर पत्रकारों को आवास सुविधा, हर जिला व उपमंडल पर प्रेस भवन बनाने का मुददा गूंजेगा। इसके अलावा प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप बांटने में किए गए भेदभाव का मुददा भी इस सम्मेलन में संगठन के माध्यम से जोरशोर से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर प्रदेश सरकार से ही मान्यता प्राप्त पत्रकारों को इस योजना में शामिल न किए जाने तक संघर्ष जारी रखा जाएगा। एनयूजे सामाजिक सरोकार से जुड़े अनेकों मुद्दों को उठाने में लगातार प्रयासरत है। संगठन के सदस्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में समय-समय पर जनकल्याण के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेते हैं। संगठन से जुड़े सदस्य खबरों तक सीमित न रहकर समाज, देश, राज्य, गांव-कस्बों से विकासात्मक कार्यों में भी अपना योगदान देने में पीछे नहीं रहते।

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया की स्थापना दिल्ली में 23 जनवरी 1972 को हुई थी। इस संगठन का मुख्य उददेश्य पत्रकारों के व्यवसायिक व सभी प्रकार के हितों की रक्षा करना है जिसके वर्तमान अध्यक्ष प्रज्ञानंद चौधरी, महामंत्री शिव कुमार अग्रवाल व कोषाध्यक्ष सीमा किरण है। एनयूजे ऐसी पहली संस्था है, जिसने अपने वरिष्ठ पदाधिकारियों के लिए ऐसी व्यवस्था रखी है जिसके तहत वे सिर्फ दो वर्ष के लिए ही पद पर रह सकते हैं। एनयूजे ने वेतन बोर्ड़ के सामने पत्रकारों की मांगों को रखने के अपने कर्तव्य को हमेशा पूरी गंभीरता से निभाया है व पत्रकारों की वित्तीय स्थिति स मानजनक बनाने के लिए वेतन बोर्डों की रिर्पोटें इसकी सफलता का प्रमाण है। एनयुजे इंडिया पिछले 48 सालों से पत्रकारों की मांगों को उठा रहा है व अब तक स्थापित किए गये कत्र्तव्यों को पूरी निष्ठा के साथ निभाने का संकल्प को दोहराने के लिए कृतसंकल्प हैं।

हिमाचल के अध्यक्ष रणेश राणा, महामंत्री किशोर ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगिंद्र देव आर्य, रितेश चौहान, गोपाल दत्त शर्मा ,प्रदेश मीडीया प्रभारी श्याम लाल पुंडीर व राष्ट्रीय कार्यकारिणीसदस्य जितेंद्र ठाकुर, सुमित शर्मा, सुरेंद्र अत्री, हेमंत शर्मा व सुमित शर्मा ने बताया कि पत्रकारों के लिए पेंशन, हेल्थ पॉलिसी, सभी पत्रकारों को मान्यता व सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधाओं का लाभ मिलने के बारे में हिमाचल प्रदेश सरकार को भी लिखा है। एनयूजे इंडिया से जुड़े पत्रकार देश के एक सजग प्रहरी की तरह समाज सुधार की दिशा में भी कार्यरत हैं। संगठन प्रदेश के अलग-अलग स्थानों में रक्तदान शिविर, पौधारोपण, पल्स पोलियो अभियान, भारत स्वच्छता अभियान जैसे कार्यों में भी अपना योगदान अग्रणीयता से करता है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री झंडूता में करेंगे 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह की अध्यक्षता

Wed Jan 22 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस के अवसर पर 25 जनवरी, 2020 को राज्य स्तरीय समारोह बिलासपुर जिला के झण्डुता में आयोजित किया जाएगा।समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर करेंगे।यह समारोह शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झण्डुता में प्रातः 11 बजे आयोजित किया जाएगा।

You May Like

Breaking News