file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

पूर्ण राज्यत्व दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में सीएम का ऐलान, कर्मचारियों को 5 % DA, मंडी रेंज को पुलिस बैंड

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, झंडूता बिलासपुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर झंडूता में पूर्ण राज्यत्‍व दिवस पर प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को पांच फीसद डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा यह एक जुलाई 2019 से कर्मचारियों और पेंशनरों को हिमाचल प्रदेश में मिलेगा। इस ऐलान के बाद कर्मचारियों और पेंशनरों का डीए 153 फीसद हो जाएगा। सीएम ने झंडूता के लिए लोक निर्माण विभाग के मंडल कार्यालय का भी ऐलान किया।

\"\"

मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि पुलिस विभाग में अब तक बैंड पार्टी की सुविधा शिमला और धर्मशाला क्षेत्रों में ही थी लेकिन अब यह सुविधा मंडी रेंज में भी उपलब्ध होगी। इसके लिए उन्होंने डीजीपी समेत अन्‍य अधिकारियों को मौके पर जरूरी निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने पूर्ण राज्य दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह को आज ही समाप्त न करने का ऐलान करते हुए इसे अगले एक वर्ष तक चलाए रखने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा हिमाचल के लोगों को सरकार बताना चाहती है कि हिमाचल प्रगति के मामले में कहां खड़ा था और आज हिमाचल 50 वर्ष बाद विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति में कहां तक पहुंच गया है।

इसी मकसद से पूरे प्रदेश में कुल 51 कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सरकार हिमाचल में अब तक विभिन्न चरणों में हुई प्रगति की विस्तृत झलक राज्य के लोगों को मुहैया कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल राज्य के संस्थापक मुख्यमंत्री डॉक्‍टर यशवंत सिंह परमार से लेकर इसके बाद जितने भी मुख्यमंत्री और हिमाचल के नेता राज्य में हुए हैं उन सभी के योगदान से आज हिमाचल इस स्तर पर पहुंचा है।
हिमाचल के शिक्षामंत्री सुरेश भारद्वाज ने हिमाचल दिवस पर हिमाचल के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश के कर्मचारियों को दिए पांच प्रतिशत महगाई भते की घोषणा का, झंडूता में 3 करोड़ के भवन देने के लिए धन्यवाद किया।
शिक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री द्वारा हिमाचल निर्माण में सहयोग देने वाले सभी महान विभूतियों का धन्यवाद के लिए शुक्रिया किया

Share from A4appleNews:

Next Post

शिलाई की बेसहारा बुजुर्ग शिबी देवी के लिए \'बेटा\' बनी पुलिस

Sat Jan 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिलाई सिरमौर एक बुजुर्ग और बेसहारा महिला के लिए शिलाई पुलिस देवदूत साबित हुए है। पुलिस कर्मियों ने बेसहारा महिला को खाने पीने का सामान , बिस्तर और गर्म कपडे दे कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना शिलाई जिला सिरमौर की ग्राम […]

You May Like

Breaking News