प्रेस क्लब शिमला ने किया पत्रकार कल्याण कोष का गठन, मई में लगेगा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रेस क्लब शिमला ने पत्रकार हित में एक बड़ी पहल की है। प्रेस क्लब में पत्रकारों के कल्याणार्थ एक कल्याण कोष का गठन होगा। इसके जरिये गंभीर बीमारी, दुर्घटना व आपदा प्रभावित पत्रकारों को मदद की जायेगी।

प्रेस क्लब अध्यक्ष उज्जवल शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संचालन परिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस कोष के लिए अलग बैंक में खाता खोला जाएगा और कोई भी इसमें स्वैच्छिक अंशदान कर सकता है।

उज्जवल शर्मा ने बताया कि प्रेस वार्ताओं व अन्य संसाधनों से आने वाली आय के कुछ हिस्से को पत्रकार कल्याण कोष में जमा किया जाएगा।

संचालन परिषद की बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब सदस्यों के लिए मई माह में प्रेस क्लब परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न बीमारियों की रक्त जांच निशुल्क की जाएगी।

इस शिविर के आयोजन के लिए कार्यकारिणी सदस्यों रविंद्र जस्टा और सुमित ठाकुर को जिम्मेवारी दी गई है। बैठक में पत्रकारो के ज्ञान वर्धन के लिए प्रेस क्लब में नियमित तौेर पर कार्यशालाओं व सेमिनार आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया।

इस बैठक में प्रेस क्लब के महासचिव विजय खाची, उपाध्यक्ष विमल शर्मा और खुशहाल सिंह, कोषाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मी ठाकुर, रविंद्र जस्टा, सुमित ठाकुर, राकेश ठाकुर और नरेश कुमार मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 977 दुग्ध समितियों में हैं 42.5 हजार सदस्य, राज्य दुग्ध प्रसंघ का 26वां वार्षिक सम्मेलन कुल्लू में में बोले निहाल चंद

Wed Apr 20 , 2022
श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिये दुग्ध समितियों को वितरित किए पुरस्कारएप्पल न्यूज़, कुल्लू हि.प्र. दुग्ध प्रसंघ के अध्यक्ष निहाल चंद ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कुल 977 दुग्ध समितियां कार्यरत हैं जिनमें 42 हजार 500 से अधिक सदस्य हैं। दुग्ध समितियों को मजबूत करने की दिशा में अनेक कदम उठाए […]

You May Like

Breaking News