SJVN की अध्यक्षता में नराकास, शिमला की छमाही बैठक आयोजित, हिंदी में कार्य करने पर फोकस

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

एसजेवीएन लिमिटेड की अध्यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक गुरुवार को एसजेवीएन परिसर में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा ने की। इस दौरान शिमला स्थित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित राजभाषा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए अजय कुमार शर्मा ने कहा कि सभी सदस्य कार्यालय राजभाषा हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से आह्वान किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ अधिकतम सरकारी कार्य हिंदी में संपन्न करने का प्रयास करें।
इस अवसर पर अजय कुमार शर्मा ने नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की अध्यक्षता का कार्यभार भारतीय रिजर्व बैंक को सौंपते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक अनूप किशोर ने कहा कि एसजेवीएन की अध्यक्षता में वर्ष 2015 से नराकास, शिमला (कार्यालय-2) ने अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है।

समिति ने नियमित रूप से बैठकें और विभिन्न राजभाषा कार्यक्रम आयोजित कर हिंदी के प्रचार-प्रसार में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि संसदीय राजभाषा समिति ने भी एसजेवीएन की अध्यक्षता में गठित नराकास, शिमला (कार्यालय-2) के कार्यों की सराहना की है।
बैठक में एसजेवीएन के विभागाध्यक्ष (मानव संसाधन) बलजीत सिंह, नराकास-2, शिमला के सदस्य-सचिव आशीष पंत सहित शिमला स्थित विभिन्न केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, सार्वजनिक उपक्रमों और बैंकों के 54 वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रभावी क्रियान्वयन और सरकारी कामकाज में इसके अधिकाधिक उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।

Share from A4appleNews:

Next Post

श्रीखंड महादेव यात्रा-यात्रा मार्ग की सुरक्षा जांच के लिए संयुक्त निरीक्षण समिति गठित, रिपोर्ट के बाद DC कुल्लू तय करेंगे "यात्रा होगी या नहीं"

Fri Jul 17 , 2026
एप्पल न्यूज़, कुल्लू श्रीखंड महादेव यात्रा-2026 को लेकर श्रद्धालुओं की आस्था और जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन कुल्लू ने यात्रा मार्ग की सुरक्षा का नए सिरे से आकलन करने का निर्णय लिया है। जिला दंडाधिकारी अनुराग चंद्र शर्मा ने इस संबंध में एक उच्च स्तरीय संयुक्त निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News