सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

अंधेरे में गुज़र बसर करने को बेबस खणी,लझेरी और खनाग पंचायतों के बाशिंदे

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

चमन शर्मा, एप्पल न्यूज़, आनी कुल्लू

ज़िला कुल्लू के आनी खंड की खणी, लझेरी, खनाग पंचायतों में भारी बर्फ़बारी,हल्का आंधी तूफ़ान के बाद विधुत आपूर्ति ठप्प होना एक आम सी बात हो गयी है, जिसका मुख़्य कारण थाचनाल से बौहनीधार 700 से 800 मीटर लंबी एच.टी.लाईन का बार -बार टूटना है !

\"\"


ग़ौरतलब है कि इस लाईन के टूट जाने से समूचा जलोडी क्षेत्र अंधेरे के आग़ोश में चला जाता है, और यहाँ के बाशिंदों को हफ्तों- हफ्तों तक बिना बिज़ली गुज़र-बसर करना पड़ता है !
इस एच.टी.लाईन को बदलवाने के लिए विधुत विभाग को कई बार इत्लाह भी किया गया, लेकिन विधुत विभाग लेटलतीफ़ी यहाँ के बाशिंदों पर आए दिन भारी पड़ रही है, भारी बर्फ़बारी के बाद हफ्तों तक लाइट का इंतज़ार करना मानों यहाँ के लोगों का दुर्भाग्य बन गया है।

हाल ही में हुई बर्फ़बारी के बाद भी विभाग के कर्मचारियों और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मुशक्क्तों के बाद इस 700 से 800 मीटर लंबे स्पेस को दरुस्त किया गया था, लेकिन मंगलवार देर रात हुई भारी बर्फ़बारी से यह लाईन एक बार फ़िर से टूट गयी है !
इस लाईन के बार- बार टूटने से तीनों पंचायतों के लोग परेशान हैं,ग्रामीणों ने विधुत विभाग से मांग की है कि इस एच टी लाईन को कमांद से सीधा बिंद्रावणी और बिंद्रावणी से कण्डुगाड़ होते हुए करेड तक जोड़ा जाए ताकि इस समस्या से निज़ात मिल सके !

\”विधुत विभाग को इस लाईन को छोटे-छोटे स्पेस बनाकर बानीगाड़ से कंडूगाड़ होते हुए करेड लाना चाहिए, या फ़िर कमांद से राष्ट्रीय उच्च मार्ग 305 के किनारे से लाना चाहिए ताकि लोगों को सर्दियों में बिजली के ना होने की समस्या से ना जूझना पड़े !\’\’

\’\’ इस एच.टी.लाईन के जो लंबे-लंबे स्पेन हैं, उनको तुरंत छोटे-छोटे स्पेस बनाकर, खम्बे लगाने चाहिए ताकि बार बार यह समस्या ना आए, तथा इस लाईन को कण्डुगाड़ होते हुए बटोआ पहुंचाया जाए ताकि लाईन के बार-बार टूटने क़ा झंझट ही ख़त्म हो \’\’

\’\’ यह समस्या पूरे आनी विद्युत मण्डल में कई जगहों में हैं जहां एक खम्भे से दूसरे खम्भे के बीच दूरी आवश्यकता से ज्यादा है। जिसे ठीक करने का प्रोपोजल तैयार किया जा रहा है।\’\’

Share from A4appleNews:

Next Post

ऊना की अनुष्का RD में बनी बेस्ट कैडेट, पीएम ने दिया स्वर्ण पदक

Thu Jan 30 , 2020
एप्पल न्यूज़, ऊना जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला की 9वीं की छात्रा अनुष्का शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर नाम चमकाया है। अनुष्का शर्मा ने 71वें गणतंत्र दिवस समारोह में एनसीसी जूनियर विंग की कमान संभालते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कैडेट (थल सेना) प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। अनुष्का […]

You May Like

Breaking News