IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

सुशासन दिवस पर हिमाचल भाजपा ने 7792 बूथों पर किए कार्यक्रम, अटल के विचारों को घर घर पहुंचाने का लक्ष्य- सुरेश

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा की आज भाजपा ने  भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती को 7792 बूथों पर सुशासन दिवस के रुप में मनाया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रातः 9:30 बजे भाजपा मुख्यालय दीप कमल चक्कर शिमला में अटल बिहारी वाजपेई को पुष्पांजलि अर्पित की उसके उपरांत वह प्रदेश स्तरीय सुशासन दिवस कार्यक्रम गैटी थिएटर उपस्थित रहे साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ रिज मैदान पर स्थित अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
उन्होंने कहा कि यह देश एवं प्रदेश वासियों के लिए गौरव का विषय है कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जैसे विराट व्यक्तित्व की प्रतिमा रिज मैदान पर स्थापित हुई। उन्होंने बताया कि आज प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना स्वयं प्रदेश प्रवक्ता राम कुमार के साथ हरोली विधानसभा क्षेत्र के एक बूथ में उपस्थित रहे और कार्यक्रम में भाग लिया। अविनाश राय खन्ना ने कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा क्षेत्र की बुजुर्गों को सम्मानित किया एवं कंजक पूजन का कार्यक्रम भी किया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री  भारत रतन अटल बिहारी वाजपेई हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं।
उन्होंने कहा 25 दिसम्बर को समूचा राष्ट्र एक महान व्यक्तित्व, भारत के राजनीतिक शिखर पुरुष श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती मना रहा है। इस दिन को ‘सुशासन’ दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। सुहृदय, आदर्श नेता, अजातशत्रु, दूरदर्शी, संवेदनशील कवि, पत्रकार इत्यादि इत्यादि, उनके समग्र व्यक्तित्व में राष्ट्रीयता के साथ-साथ एक कुशल प्रशासक की झलक साफ नजर आती है। वह एक राजनेता ही नहीं बल्कि ओजस्वी, तेजस्वी व यशस्वी महापुरुष थे, जो स्वभाव से बहुत विनम्र थे। यह दिन, ‘क्रिसमस-डे’ के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने समूचे विश्व में शांति, प्रेम व सद्भावना का संदेश दिया। 
उन्होंने कहा अपनी असाधारण योग्यता व प्रतिभा के परिणामस्वरूप वह आज भी करोड़ों लोगों के हृदय पर राज करते हैं। यही कारण है कि उनको करोड़ों हृदय का सम्राट भी कहा जाता है। वह उदारवादी थे और जीवन में उच्च मूल्यों को कभी नहीं छोड़ा। एक सर्वसम्मत नेता के रूप में उन्होंने दुनिया में अपनी विशेष पहचान कायम की। हालांकि, अधिक वर्षों तक वह प्रतिपक्ष में रहे और सरकार के जनविरोधी निर्णयों की मुखालफत करते व जनहित में रचनात्मक सुझाव देते और सरकार के अच्छे कार्यों की प्रशंसा भी करते। वह अपने भाषणों से करोड़ों लोगों को मंत्रमुग्ध कर देते थे। उनकी विचारधारा प्रखर राष्ट्रवादी थी, जिसने राष्ट्र को समॢपत करोड़ों लोगों को प्रेरणा दी। वह अपने उद्बोधन में अक्सर कहा करते थे, ‘‘यह देश जमीन का टुकड़ा मात्र नहीं है, बल्कि जीता जागता राष्ट्र पुरुष है। इस पावन धरती का कंकर-कंकर शंकर है, बूंद-बूंद गंगाजल है। भारत के लिए हंसते-हंसते प्राण न्यौछावर करने में गौरव और गर्व का अनुभव करूंगा।’’ 
उन्होंने कहा अटल जी देश के प्रधानमंत्री थे, लेकिन हिमाचल के लिए वे अभिभावक की तरह रहे। हिमाचल से उनका गहरा नाता था। वह हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते थे। यही वजह है कि सक्रिय राजनीति छोडऩे के बाद उन्होंने कुल्लू के प्रीणी में अपना घर बनाया। यहां के सौंदर्य और बर्फ से लदी पहाडिय़ों पर उन्होंने अनेक कविताएं लिखीं। वह मनाली से इतने मोहित थे कि उन्होंने ‘बुलाती तुम्हें मनाली’ शीर्षक से कविता भी लिखी थी। प्रीणी स्कूल में अटल न केवल बच्चों को अपनी कविताएं सुनाया करते थे, बल्कि उन्होंने अपना एक कविता संग्रह भी उन्हें भेंट किया था। रोहतांग सुरंग वाजपेयी जी की देन है। 
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में पैसे भेजें । यानी कि 25 दिसंबर को पीएम किसान योजना की 7 वीं किस्त किसानों के खातों में जमा हो गयी है । जिसमें करीब 1800 करोड़ रुपये बांटे गए , जिससे 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को फायदा हुआ है । इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई – बहनों के साथ प्रधानमंत्री ने बातचीत भी की ।
हिमाचल प्रदेश में भी इस योजना का बड़ा लाभ किसानों को हो रहा है आज से पहले किसी भी सरकार ने किसानों के खाते में सीधा पैसा नहीं डाला है यह पहली सरकार है जो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के साथ कार्य कर रही है।
उन्होंने बताया कि 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार के 3 साल पूर्ण होने जा रहे हैं यह 3 साल उपलब्धि भरे रहे हैं इस कार्यक्रम को भाजपा भव्य स्वरूप देगी भाजपा ने  इस कार्यक्रम  के लिए प्रत्येक मंडल में दो दो एलईडी लगाई है जहां भाजपा का नेतृत्व राज्य स्तरीय कार्यक्रम जो पीटरहोफ में होने जा रहा है उसको देखेगी इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन भी पीटरहॉफ में उपस्थित रहेंगे।
पूर मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल इस कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे। केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर एवं सांसद रामस्वरूप शर्मा दिल्ली में मुख्य अतिथियों के साथ उपस्थित रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहड़ू के बागी गांव में 13 मकान पूरी तरह जलकर खाक, 4 को आंशिक नुकसान, रात 10 बजे पाया काबू

Fri Dec 25 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलारोहड़ू के ग्रांम पंचायत मुंछाडा के गांव बागी मे आग लगी है, अग्निशमन व पुलिस दल मौका पर पहुंच चुकी है व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन आग काफी भड़क चुकी है अभी तक 8-9 घरों के […]

You May Like

Breaking News