IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कोरोना प्रभावितों की मदद को दान के लिए सरकार ने खोला नया खाता

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस कोविड-19 महामारी के मद्देनज़र स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं और अन्य संबंधित कर्मचारियों को व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण प्रदान करने तथा आवश्यक खाद्य सामग्री व दवाइयों की सुचारू आपूर्ति के लिए एचपी कोविड-19 सोलिडरिटी रिस्पांेस फंड सृजित किया है।

उन्होंने कहा कि एचडीएफसी बैंक की छोटा शिमला स्थित शाखा में एक नया बैंक खाता संख्याः 50100340267282, आईएफएससी संख्याः एचडीएफसीे0004116 खोला है। कोरोना वायरस के प्रभावितों की सहायता के लिए जो भी व्यक्ति अंशदान करना चाहते हैं वो इस खाते में उदारतापूर्वक दान कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खाते में प्राप्त राशि को भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत प्रदेश में काॅर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व गतिविधियों के लिए खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य के लिए दानकर्ता आॅनलाइन लिंक www.himachal.nic.in पर भी दान कर सकते हैं।

जय राम ठाकुर ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि इस फंड के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करें, ताकि जरूरतमंद लोगों को सहायता प्रदान की जा सके।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल एक महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे

Sat Mar 28 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कोरोना महामारी के दृष्टिगत मुख्यमंत्री राहत कोष में अपना एक माह का वेतन देने का निर्णय लिया है। राज्यपाल ने कहा कि इस वैश्विक महामारी से निपटने और बचाव कार्यों के लिए सरकारें अपने स्तर पर बेहतरीन कार्य कर रही […]

You May Like

Breaking News