कर्फ्यू और लॉक डाउन के उल्लंघन पर बीते 24 घंटों में 16 FIR, 62 गिरफ्तार

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
 68 गिरफ्तार, कांगड़ा जिला में नियमों का ज्यादा उल्लंघन
शिमला-प्रदेश में 24 घंटों के दौरान पुलिस ने कर्फ्यू नियमों के उल्लघंन पर 62 एफआईआर दर्ज की हैं। पुलिस ने 62 मामले दर्ज कर 68 लोगों को हिरासत में लिया है। कांगड़ा में कर्फ्यू का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया गया है, जबकि लाहुल-स्पीति में एक भी मामला सामने नहीं आया है।

\"\"

कांगड़ा में बीते 24 घटें के दौरान पुलिस ने 16 एफआईआर दर्ज कर 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। चंबा में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हैं। मंडी में छह, बिलासपुर मेें पांच, कुल्लू, शिमला व सिरमौर में चार-चार, सोलन, बद्दी, ऊना व हमीरपुर में तीन-तीन लोगों के खिलाफ कर्फ्यू तोड़ने पर मामले दर्ज  किए गए हैं। पुलिस ने कर्फ्यू तोड़ने पर मामले दर्ज कर कुल्लू में 12, शिमला व सिरमौर में आठ-आठ, चंबा में सात, बद्दी में चार लोगों को हिरासत में लिया है।

राज्य में अब तक पुलिस एक हजार तीन लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसमें 192 कांगड़ा में, 151 मंडी में और शिमला में 128 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कांगड़ा में पुलिस ने 196 लोगों को गिरफ्तार किया है। शिमला में 165 और कुल्लू में 106, बिलासपुर व चंबा में 81-81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

बागवानी विभाग के अनुसार जिला शिमला में गुठलीदार फलों के 1,070,900 बक्सों के उत्पादन का अनुमान

Sun Apr 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाबागवानी विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि वर्ष 2020-2021 के दौरान जिला शिमला में गुठलीदार फलो के 1,070,900 बक्सों के उत्पादन का अनुमान लगाया गया है। इनमें चेरी के 452000, प्लम के 250000, आड़ू के 14600, खुमानी के 269500 तथा बादाम के 84800 बक्से होने का […]

You May Like

Breaking News