file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार कश्मीर में शहीद, CM ने किया शोक व्यक्त

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

पाकिस्तान गोलाबारी में शाहपुर के सूबेदार मेजर पवन कुमार शहीद हो गए। वह जम्मू कश्मीर के पूंछ में थे तैनात थे।

जानकारी के अनुसार आज सुबह साढ़े सात बजे पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलाबारी में वह शहीद हो गए।

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सुबह जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में 25 पंजाब रेजिमेंट के सूबेदार मेजर पवन कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है।

वह कांगड़ा जिला की शाहपुर नगर पंचायत के रहने वाले थे।
अपने शोक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सूबेदार मेजर पवन कुमार ने देश की एकता और संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है और कृतज्ञ राष्ट्र उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इस दुख की घड़ी में प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। जयहिंद।

Share from A4appleNews:

Next Post

तुर्की से "सेब आयात" पर लगे तुरन्त प्रतिबंध, ऑपरेशन दोस्त' की अनदेखी कर दिया पकिस्तान को दिया सैन्य सहयोग- राठौर

Sat May 10 , 2025
भारत को तुर्की से सेब के आयात पर तुरंत प्रतिबंध लगाना चाहिए: कुलदीप सिंह राठौर 🔹️’ एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने तुर्की द्वारा पाकिस्तान को सैन्य ड्रोन सहायता देने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि भारत को तुर्की से सेब सहित सभी […]

You May Like

Breaking News