file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

शराबी पति ने पत्नी व बेटे को उतारा मौत के घाट

6
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, बरोटीवाला
पुलिल चौकी जोंगो के तहत पड़ते गांव टमकवाला में एक शराबी पति ने अपनी पत्नी तथा बेटे को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रणजीत नशे का आदी है। बीती रात इसने किसी तेजधार हथियार से अपनी पत्नी शमती देवी (40) तथा बेटे गगनदीप (19) की हत्या कर दी। दोनों मृतकों के सिर पर गहरी चोट के निशान भी पाए गए हैं। डीएसपी चमन लाल ने बताया कि हत्यारोपी रणजीत को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि आरोपी नशे की लत के कारण अकसर अपने परिवार वालों के साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था। इसे परिजनों ने इस नशा निवारण केंद्र में भी भर्ती करवाया था। लेकिन इसके नशे की लत नहीं छूटी। इसी बीच बीती रात इसने अपने पत्नी तथा बेटे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ट्रक चालकों की सुविधा के लिए NH पर कुछ ढाबे खोलने के लिए CM ने हरियाणा सरकार से उठाया मामला

Mon Mar 30 , 2020
मुख्यमंत्री ने कहा किसानों के लिए हो पौध संरक्षण सामग्री की सुचारू आपूर्ति एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में खुले बाज़ार और उचित मूल्य की दुकानों में चावल, गेहूॅं आटा, दालों, तेल और चीनी जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुओं का पर्याप्त भण्डारण है। वह आज यहां कोविड-19 वायरस के […]

You May Like

Breaking News