हिमाचल में 15 दिन का लॉक डाउन कारगर, कोरोना रोकने के लिए सोशल डिस्टनसिंग और मास्क पहनना अहम- डीजीपी

7
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश पुलिस महानिदेशक एसआर मरडी ने कहा है कि भारत के लॉक डाउन के 15 दिन पूरे हो गए हैं और अब तक लॉक डाउन बहुत कारगर साबित हुआ है।हिमाचल प्रदेश में भी कर्फ्यू कामयाब रहा है और कोरोना वायरस को कम्युनिटी में फैलने से रोकने में अभी तक कामयाबी मिली है।प्रदेश में इस वक्त 20 कोरोना पॉजिटिव केस है जो तबलीगी जमात से जुड़े हुए हैं सभी का उपचार चल रहा है।

\"\"

निजामुद्दीन दिल्ली से लौटे तबलीगी जमात के लोग ज्यादातर पॉजिटिव पाए गए हैं और उनसे संपर्क में आने पर आगे वायरस अन्य तबलीगी जमात के अन्य लोगों में फैला है लेकिन प्रशासन ने लोगों को क़वारन्टीन पर रखा है और वायरस को ज्यादा फैलने में रोकने में कामयाबी मिल रही है।

प्रदेश में खाद्य सामग्री की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी जगह पर्याप्त मात्रा में खाद्य सामग्री की सप्लाई पहुचाई जा रही है। सोशल डिस्टनसिंग और मास्क पहनने से ही इस कोरोना वायरस बचा जा सकता है और दूसरों को भी बचाया जा सकता है।
वंही डीजीपी ने प्रधानमंत्री कोविड 19 केअर फण्ड में स्वेच्छा से आगे बढ़ कर सहयोग देने की लोगों से अपील की है और कहा है कि जो लोग डोनेट नही कर सकते हैं वे लोग दुआ करे क्योंकि में भी बड़ी शक्ति होती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को किसानों को सुविधा प्रदान करने के लिए उचित कदम उठाने के दिए निर्देश, आज 126 की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव, 2 की आना शेष

Wed Apr 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलामुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने देश तथा प्रदेश में कोरोना वायरस के दृष्टिगत उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आज शिमला से प्रदेश के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की।जय राम ठाकुर ने प्रदेश में दिल्ली […]

You May Like

Breaking News