गैर-पंजीकृत श्रमिकों को भी मिलनी चाहिए वित्तीय सहायता: राज्यपाल

एप्पल न्यूज, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ यहां राजभवन में आयोजित बैठक में कहा कि मौजूदा लाॅकडाऊन की स्थिति में राज्य में गैर-पंजीकृत श्रमिकों को भी प्रतिमाह वित्तीय सहायता और एक माह का राशन दिए जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए ताकि उन्हें इस स्थिति में किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

\"\"

राज्यपाल ने कहा कि गैर-पंजीकृत श्रमिकों और गैर पंजीकृत ठेकेदारों की संख्या का आंकड़ा रखा जाना चाहिए और कोशिश की जा सकती है कि इस स्थिति में गैर-पंजीकृत श्रमिकों के लिए छोटे स्तर पर शिविर लगाए जा सकें। उन्होंने कहा कि लाॅकडाऊन खत्म होने के साथ ही ऐसे प्रवासी श्रमिक जो वापस अपने राज्य जाना चाहते हैं, उनके लिए व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसे समय में इन मजदूरों को उद्योगों से नहीं निकाला जाना चाहिए और इसके लिए विभाग को उद्योग विभाग से भी समन्वय स्थापित करना चाहिए।

\"\"
हिमाचल दिवस की बधाई


दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य में ई.एस.आई.सी औषधालयों की सेवाओं का दायरा बढ़ाया जाना चाहिए ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभ मिल सके।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव निशा सिंह ने राज्यपाल को विभाग की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने मेडिकल स्टाफ और पुलिसकर्मियों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया

Wed Apr 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां इन्दिरा गांधी मेडिकल काॅलेज शिमला, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद राजकीय मेडिकल काॅलेज टांडा, कांगड़ा और लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल काॅलेज नेरचैक के चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ और सफाई कर्मचारियों से वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बातचीत करते हुए प्रदेश में कोरोना […]

You May Like

Breaking News