घुमारवीं में ट्रक व स्कूटी की टक्कर में एक युवक की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, घुमारवी बिलासपुर

घुमारवीं शहर के साथ लगते एन एच 103 शिमला धर्मशाला पर कलरी के पास देर रात स्कूटी व ट्रक की टक्कर होने से स्कूटी चालक युवक की मौत हो गई है । ट्रक घुमारवी से हमीरपुर की तरफ जा रहा था तथा युवक घुमारवी की तरफ आ रहा था । घायल युवक को स्थानीय लोगों ने गाड़ी में घुमारवी अस्पताल लाया गया है जहाँ डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया गया है।

\"\"

जिस युवक की मौत हुई हैं वह एमजॉन मे डीलिवरी बॉय का काम करता था । मृतक युवक की पहचान कंदरौर पंचायत के गांव चकली के विजय कुमार पुत्र भाग सिंह उम्र लगभग 28 साल के रूप में हुई है ।

घुमारवी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन की जा रही हैं । डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

स्पीति के मजदूरों को लोक निर्माण विभाग के तहत लिया जाएगा - कृषि मंत्री

Wed Jun 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, काज़ा समदो काजा ग्राफू मार्ग में बी आर ओ के आधीन काम करने मजदूरों को लोक निर्माण विभाग के आधीन लेने का आश्वासन कृषि एवं जन जातीय मंत्री डॉ राम लाल मार्कंड़य ने काजा में मजदूरों को संबोधित करते हुए दिया। उन्होंने कहा कि बी आर ओ से […]

You May Like

Breaking News