सांसद आनंद शर्मा को उद्घाटन की नहीं मिली अनुमति, कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ रिज मैदान पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा के चुनावी साल में हिमाचल प्रदेश के दौरे से नई सियासी हलचल पैदा हो गई है। शिमला के कलेस्टन में सामुदायिक केंद्र और मशोबरा वृद्ध आश्रम के उद्घाटन कार्यक्रम में अड़ंगा लग गया है। जिला प्रशासन ने इनके काम अभी पूरा न होने का हवाला दिया है। कांग्रेस ने इसे राजनीति षड्यंत्र बताया है और इसके विरोध में रिज पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के आगे मौन प्रदर्शन किया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा की सरकार इन कामों का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। कांग्रेस शिमला शहरी कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सांसद आनंद शर्मा का शिमला के कलेस्टन में सामुदायिक केंद्र और मशोबरा वृद्ध आश्रम का उद्घाटन का कार्यक्रम था जिस पर जिला प्रशासन ने काम पूरा न होने की बात कहकर अनुमति नही दी है। यह राजनीतिक षड्यंत्र है। यह काम 15 सालों से चल रहा था लेकिन यह सरकार लोगों के हित में काम नही होने दे रही है। कांग्रेस इसके लिए उपायुक्त को ज्ञापन देगी अगर फिर भी उदघाटन की अनुमति नहीं मिलती है तो कांग्रेस सड़को पर उतर कर आंदोलन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

4 मार्च को जयराम ठाकुर पेश करेंगे अपना 5वां बजट, पूछे जाएंगे 1069 प्रश्न, दर्शक दीर्घा में एक समय केवल 70 दर्शकों को अनुमति- परमार

Tue Feb 22 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने शिमला में कहा कि 23 फरवरी से 12वीं विधानसभा का 13वां सत्र राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू होगा। 4 मार्च को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपना 5वां बजट पेश करेंगे।कोरोना महामारी से पीड़ितों की संख्या कम हो रही है। अधिकारियों के […]

You May Like

Breaking News