सुरजेवाला ने PM मोदी व CM जयराम को दी “गुरु- चेले” की संज्ञा, बोले- ये गुरु- चेला निकले सबसे बड़े “जुमलेबाज़”

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यसभा सांसद व कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने शिमला में कहा कि देवभूमि की परिवर्तन परंपरा है। भजपा के झूठ, फरेब से प्रदेश की जनता त्रस्त है। महंगाई से सभी परेशान हैं और बेरोजगारी से युवा दर दर की ठोकरें खाने को मजबूर है।


गैस सिलेंडर और डीजल पैट्रोल की बढ़ी कीमतों ने घर का सारा बजट खराब कर दिया है।
इसी तरह भाजपा शासन में खाने के तेल और अन्य सामान की कीमतों में कई गुणा वृद्धि कर जनता को गर्त में डालने का काम किया है। महंगाई अब हिमाचल जैसे प्रदेश के लोगों के लिए नासूर बन गई है।


वहीं खेती बागवानी में सेब कार्टन ट्रे सहित अन्य सामग्री पर 18% जीएसटी लगाकर बागवानों से लूट की गई। इसलिए भाजपा की हर पर ही कांग्रेस की जीत है।


बेरोजगारी देश में सर्वाधिक है। CMI रिपोर्ट के अनुसार 15-19 साल के युवाओं में 95% बेरोजगारी दर है। वहीं 15 से 29 साल के युवाओं के सबसे ज्यादा बेरोजगारी का दंश झेलना पड़ रहा है। जबकि करीब 63 हजार सरकारी पद खाली पड़े हैं।


जबकि गुरु और चेला सबसे बड़े झूठे निकले। मोदी ने 2 करोड़ रोजगार का वादा देकर ठगा और जयराम ठाकुर ने 8 लाख रोजगार का वादा देकर ठगा।

k


हर गॉव में बीपीओ लगाने की बात की। तो वहीं 50 हजार युवाओं को अंग्रेजी शिक्षा देंगे लेकिन एक को नहीं दिया। न छत्रवास खुले। न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क यात्रा का वादा भी झूठा निकला। भर्ती घोटाले और पेपर लीक सर्वविदित है। गुरु और चेला यानी मोदी और जयराम दोनों जुमलेबाज निकले।


भाजपा ने देश की संपत्ति बेचने का फट्टा लगा रखा है। इंडिया ऑन सेल के साथ सब कुछ बेचने का खेल खेला जा रहा है।
बैंकों में 5 लाख करोड़ से ज्यादा का फ्रॉड हुआ। 10.80 हजार करोड़ बटे खाते में डाल दिया। ये पैसा देश प्रदेश के आम लोगों का था।


80 लाख करोड़ काला धन तो आया नहीं पर 33 लोग हजारों करोड़ लेकर भाग गए एक भी वापस नहीं आया।
एक फैक्ट्री लगाई नहीं 26 सरकारी उपक्रम बेच दिए। 8 साल में भाजपा ने अंतरिक्ष, जमीन और पाताल में सारी संपत्ति बेच डाली। 27 हजार किलोमीटर नेशनल हाइवे की बोली लगाकर बेचे। 6000 MW बिजली परियोजना। 210 लाख मीट्रिक टन सरकारी अनाज गोदाम। 2.86 हजार किमी दूरसंचार फाइबर बेच रही है। 25 सरकारी हवाई अड्डे बेचे जा रहे हैं 9 बंदरगाह, 769 खनिज माईन, 2 सरकारी स्टेडियम षित न जाने कितने संस्थान और सम्प्पति बेच रहे हैं नालायक कपूत ही पिता की संपत्ति बेचते है।


आज 8 नवम्बर को नोटबन्दी की छटी बरसी है। कहा था यदि आतंकवाद, कला धन बंद न हुआ तो जिस मर्जी छे चौराहे पर चढ़ देना। आज कैश इन सर्कुलेशन दोगुना हो गया। 500 के फर्जी नोट 102 गुणा बढ़ गया और 2000 के नोट 50 गुणा बढ़ गए। अब वोट की चोट से इसे उखाड़ फैंके।
वक्त आ गया है हिंदुस्तान में एक नया इतिहास लिखा जाए।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल चुनाव में भाजपा के किसी नेता ने OPS का जिक्र करने की हिम्मत नही दिखाई

Tue Nov 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लगाए गए आरोपों पर जमकर पलटवार किया। अलका लांबा ने कहा की सब से पहले योगी अपने राज्य उत्तर प्रदेश मे ध्यान दे जहाँ कानून व्यवस्था लचर अवस्था मे है। नोएडा, ग़ाज़ियाबाद जैसे […]

You May Like