IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

साॅलिडेरिटी रिस्पाॅस फंड का नाम बदला, अब होगा एचपी एसडीएमए कोविड-19

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत आर्थिक योगदान के लिए स्थापित हि.प्र. कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड का नाम बदलकर हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड कर दिया है।  
आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अंतर्गत स्थापित राज्य कार्यकारिणी समिति और राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ने एक बैठक में निर्णय लिया कि आपदा प्रतिक्रिया और आपदा की चेतावनी की जिम्मेदारी इन प्राधिकरणों के दायरे में है, इसलिए इस फंड का नाम हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड होना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश कोविड-19 साॅलिडेरिटी रिस्पाॅंस फंड के लिए खोले गए एचडीएफसी बैंक छोटा शिमला खाता संख्या 50100340267282 (आईएफएससी कोड एचडीएफसी0004116) और हिमाचल प्रदेश सचिवालय में स्थित एसबीआई बैंक खाता संख्या 39241879383 (आईएफएससी कोड एसबीआईएन0050204) अब हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के नाम होंगे।

राजस्व विभाग के डीडीओ और डीएमसी हिमाचल प्रदेश एसडीएमए कोविड-19 राज्य आपदा रिस्पाॅंस फंड को संचालित करेंगे। इस फंड का संचालन एवं प्रबंधन डिजास्टर मेनेजमेंट सैल, राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

दिल्ली से हिमाचल के लिए बस सेवा फिलहाल नहीं चलेगी, करना होगा अभी इंतजार

Fri Apr 17 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल भवन, नई दिल्ली के प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू ने जानकारी दी है कि लाॅकडाउन के कारण वर्तमान में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाओं पर प्रतिबंध है और हिमाचल प्रदेश सरकार की दिल्ली से हिमाचल तक बस सेवा शुरू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा […]

You May Like

Breaking News