सिरमौर में प्रशिक्षण प्राप्त बार्बर ही खोल सकेंगे अपनी दुकान- डीसी

कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए बार्बर को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

एप्पल न्यूज, सिरमौर (डॉ प्रखर गुप्ता)

जिला सिरमौर में कोविड-19 सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में बार्बरों को उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन शहर के सभी पंजीकृत बार्बर उपस्थित थे।

\"\"


उपायुक्त जिला सिरमौर ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर में नाहन के बार्बरों को कोविड-19 संक्रमण और व्यक्तिगत स्वच्छता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इस सक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रयासों के बारे में भी बताया गया। आगामी दिनों में सरकार के आदेश के बाद ही जिला में केवल प्रशिक्षण प्राप्त बार्बर ही अपनी सैलून खोल पाएंगे। वह केवल कैंची के प्रयोग से ही बाल काट पाएंगे तथा ट्रिमर व ब्लेड के इस्तेमाल पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह आगामी दिनों में जिला के सभी उपमण्डल स्तर पर बार्बरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस प्रशिक्षण शिविर में स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बार्बरों को ट्रिपल लेयर वाले मास्क पहनने, हर व्यक्ति के बाल काटने से पहले और बाद में दुकान व औजारों को सैनिटाईज करने तथा हैंड वॉश बेसिन में स्वच्छ, गर्म और बहता पानी का इस्तेमाल करने के बारे में बताया गया है। बार्बरों को यह भी बताया गया कि एक अलग सिंक में सफाई उपकरण के लिए स्वच्छ, गर्म पानी उपलब्ध होना चाहिए। दुकान व सैलून के प्रवेश द्वार और दुकान के अंदर लिक्विड हैंडवाश या 70 प्रतिशत अल्कोहल आधारित हैण्ड रब उपलब्ध होना चाहिए। इसके अतिरिक्त कचरे के निपटान हेतु कूडादान उपलब्ध होना चाहिए तथा हर सुबह और शाम को परिसर और दुकान में एक प्रतिशत हाइपोक्लोराइट के साथ पोछा लगना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में बाहर से आए सभी 1624 लोग क्वारंटीन, टेस्ट जारी

Thu May 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, कुल्लू  जिलाधीश डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा है कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों से आने वाले सभी लोगों को क्वारंटीन पर रखा जा रहा है और इन पर स्थानीय निगरानी समितियां नजर रख रही हैं। उन्होंने बताया कि आवाजाही की अनुमति मिलने के बाद मंगलवार देर शाम […]

You May Like

Breaking News