हमीरपुर के बिझड़ी में एक और कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली से टैक्सी में लौटा था व्यक्ति

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में दिनोंदिन कोरोना के मामले आने शुरू हो गए हैं। जब से सीमाएं खोली तब से हर रोज मामले बढ़ रहे हैं। नया मामला आज शुक्रवार अउभ हमीरपुर जिला के बिझड़ी सामने आया है।
जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव ये परिवार दिल्ली से परिवार सहित लौटा था। जांच हुई तो संक्रमित पाया गया। अब पूरे परिवार की जांच होगी और सभी को कवरन्टीन कर दिया गया है। ये परिवार टैक्सी से पहुंचा था।

नया मामला आने के बाद अब हिमाचल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 47 हो गई है। वहीं हिमाचल में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। जबकि 2 लोगों की अब तक मौत भी हो गई है।

उधर, मंडी के कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत के बाद मृतक की मां पॉजिटिव निकली। जिसका उपचार शिमला में चल रहा है।

वहीं शिमला के नाभा में पटियाला से लौटी महिला की अचानक मौत सहमे लोगों को राहत मिली है। मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई।

Share from A4appleNews:

Next Post

नारद जयंती पर ‘महामारी के समय मीडिया की भूमिका’ विषय पर वेबिनार 9 मई को

Fri May 8 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला‘विश्व संवाद केन्द्र’ शिमला द्वारा आदि पत्रकार देवर्षि नारद जयन्ती के उपलक्ष्य पर शनिवार 9 मई, को ‘महामारी के समय मीडिया की भूमिका’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें उमेश उपाध्याय, वरिष्ठ टीवी जर्नलिस्ट व प्रेसीडेंट एवं निदेशक (मीडिया) रिलायंस इंडस्ट्री बतौर मुख्य […]

You May Like

Breaking News