बिंदल का इस्तीफा राजनैतिक स्टंट और दबाब की राजनीति का एक अंश- विक्रमादित्य

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल के इस्तीफे को एक राजनैतिक स्टंट और दबाब की राजनीति का एक अंश माना है। उन्होंने कहा है कि स्वास्थ्य विभाग हो या सचिवालय में सेनेटाइजर की खरीद, इस माहमारी के दौर में सरकार के सरक्षंण में भ्रष्टाचार चरम सीमा में चल रहा है।

\"\"


विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि उन्हें लगता है कि प्रदेश भाजपा के अंदर मुख्यमंत्री के खिलाफ विद्रोह की चिंगारी सुलग गई है।बिंदल का इस्तीफा इसी ओर इंगित भी करता है।चूंकि स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री के पास है इसलिए यह एक दबाव की राजनीति के सिवा कुछ नही है,क्योंकि बिंदल भी जानते है कि पार्टी उनका कम से कम इस समय इस्तीफा किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी।
विक्रमादित्य सिंह ने कोरोना माहमारी के दौरान हो रहें घोटालों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य विभाग और सचिवालय में सेनेटाइजर खरीद की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है।उन्होंने कहा है कि इसकी जांच उच्च न्यायालय के अधीन की जानी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

महज 5 घण्टे में हाई कमान ने मंजूर किया डॉ बिंदल का इस्तीफा

Wed May 27 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल का इस्तीफा स्वीकार हो गया। बुधवार दोपहर बाद बिंदल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा प्रेषित किया था। जिसे राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा करीब 5 घण्टे बाद ही स्वीकार भी कर लिया गया। गौर हो कि इस्तीफा देने के दौरान बिंदल ने […]

You May Like

Breaking News