file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

राजनैतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से बनाए काज़ा में महिलाओं पर मामले, करें रदद्- जैनब

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने काजा में पुलिस द्वारा बनाए गए  महिलाओं पर पर कड़ा एतराज जताते हुए इन्हें तुरन्त रद्द करने की मांग सरकार से की है।उन्होंने कहा है कि इन महिलाओं ने कोई भी कानून नही तोड़ा है। इनके खिलाफ बनाए गय मामलें पूरी तरह राजनैतिक प्रतिशोध व बदले की भावना से है।

\"\"

कांग्रेस भवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए जैनब चंदेल ने कहा कि एक तरफ प्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहें है तो दुसरी तरफ प्रदेश सरकार ने यहां बाहर से आने वाले पर्यटकों को आने की अनुमति दे दी है।इससे साफ है कि कोविड 19 को लेकर सरकार गंभीर नही है।उन्होंने कहा कि सरकार का कोई भी फैंसला स्पष्ट नही है।

चंदेल ने सरकार पर आरोप लगाया कि वह प्रदेश की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।उन्होंने कहा कि असल मे सरकार के पास अपनी कोई सोच ही नही है। उन्हें जो केंद्र से निर्देश आते है उसे वह बगैर सोचे समझे लागू कर रही है।

उन्होंने कहा की केंद्र से प्रदेश को कोई भी आर्थिक सहायता नही मिल रही है। प्रदेश की आर्थिक स्थिति दिनों दिन विगड़ती जा रही है।प्रदेश के उद्योग बंद पड़े है। मंहगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी दूर करने के कोई उपाय नही किये जा रहें है।

उन्होंने कहा कि कोविड 19 के चलते केंद्र सरकार देश मे दो हजार करोड़ के आर्थिक पैकेज की बड़ी बड़ी बातें की जा रही है।उन्होंने कहा कि यह पैकज कहा और किस को मिला यह देश को पता ही नही चल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार सब हवा हवाई बाते कर लोगों को गुमराह कर रही है।आज देश मे विकट स्थिति के बाबजूद भाजपा अपनी राजनीति कर रही है।

जैनब चंदेल ने कहा कि भाजपा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को जिस ढंग से झूठ बोल कर बदनाम करने की कोशिश कर रही है उससे भाजपा नेताओं का चरित्र सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपने नेताओं के साथ एकजुट होकर खड़ी है।भाजपा इनका बाल भी बांका नही कर सकती।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का सरकारी आवास खाली करवाने के पीछे भी इसकी ओछी राजनीति ही है,जिसकी वह कड़ी निंदा करती है। इस दौरान उनके साथ महिला कांग्रेस की महासचिव कविता कवंर, शशि ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, निर्मला वर्मा, पुष्पा शोभटा, विनीता वर्मा साथ थी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शशि बाला बनी ग्रामीण विकास बैंक शिमला की अध्यक्ष बोली- समर्पण व प्रतिबद्धता से करेंगी कार्य

Mon Jul 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश राज्य सहकारिता कृषि और ग्रामीण विकास बैंक लिमेटिड शिमला की नवनियुक्त अध्यक्षा शशि बाला ने आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सेे भेंट कर इस नियुक्ति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि शशि बाला समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य […]

You May Like

Breaking News