हिमाचल के CM जयराम की दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव

5
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
सीएम जयराम ठाकुर की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नाहन विधानसभा के विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ व शिलान्यास करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि अभी-अभी जो रिपोर्ट आई है, उसमें बताया गया है कि ये नेगिटिव है। सेल्फ क्वारंटाइन चल रहे सीएम जयराम ठाकुर का सप्ताहभर के भीतर दूसरी मर्तबा कोरोना टेस्ट हुआ है। इससे पहले बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर व परिजनों की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई थी।
सीएम ऑफिस के कोरोना की चपेट में आने के बाद ही उनका व परिजनों का कोरोना टेस्ट करवाया गया था।

याद रहे कि बीते बुधवार को मंडी में पॉजिटिव पाया गया बीजेपी का युवा नेता शिमला में सीएम जयराम ठाकुर से मिलने के साथ-साथ उनके दफ्तर व आवास में भी गया था। उसके बाद से ही सीएम जयराम ने स्वयं को सेल्फ क्वारंटाइन कर लिया था।

इस बीच, हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सीएम कार्यालय के उप सचिव के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शिमला के ब्रॉकहास्ट में चार सरकारी कॉलोनियां सील कर दी गई हैं। यहां सीएम के कोरोना पॉजिटिव पाए गए उप सचिव और अन्य अफसरों के सरकारी आवास हैं। सचिवालय के पुराने भवन में किसी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं है। अधिकारी भी नए भवन से कामकाज निपटा रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण का किया आह्वान

Wed Jul 29 , 2020
एप्पल न्यूज, शिमलाविश्व प्रकृति संरक्षण दिवस के अवसर पर राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने राज्य के लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि प्रदेशवासियों को प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान देना चाहिए और इसके प्रति जागरूकता बढ़ानी चाहिए। उन्होंने कहा कि  पर्यावरण संरक्षण में युवाओं […]

You May Like

Breaking News