हिमाचल सरकार ने किया 5 HAS अधिकारियों का तबादला

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
हिमाचल सरकार ने पांच एचएएस अधिकारियों का भी तबादला किया है, जिनमें से चार के पुराने आदेशों को बदला गया है।

पंकज शर्मा को महाप्रबंधक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट शिमला के पद से बदलकर शिमला का एडीएम कानून एवं व्यवस्था का महत्त्वपूर्ण जिम्मा सौंपा गया है।

मनीष कुमार सोनी सहायक बंदोबस्त अधिकारी शिमला डिवीजन को आरटीओ कांगड़ा के पद पर तैनाती दी गई है।

मनोज कुमार, जोकि एसडीएम देहरा के लिए स्थानांतरणाधीन थे, को अब एसडीएम उदयपुर लगाया है।

वहीं अमित कथाईक, जिन्हें पहले एसडीएम आनी लगाया था, को अब एसडीएम रिकांगपिओ के पद पर भेजा गया है।

कुलवंत सिंह जो एसडीएम सुजानपुर के पद पर तबदील किए गए थे, को अब एसडीएम देहरा लगाया है।

संजीत सिंह को एसडीएम सुजानपुर के पद पर पूर्ववत काम करने को कहा गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 4 मई को पहुंचेंगी शिमला, रिट्रीट में 12 मई तक आम जनता के जाने पर रोक

Mon Apr 28 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हिमाचल प्रदेश दौरा लगभग तय हो गया है। वह 4 मई 2025 को दिल्ली से शिमला पहुँचेंगी और मशोबरा स्थित राष्ट्रपति निवास ‘दि रिट्रीट’ में ठहरेंगी। राष्ट्रपति 5 मई को शिमला के कैचमेंट एरिया का दौरा करेंगी और 6 मई को केंद्रीय विश्वविद्यालय […]

You May Like