file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

सुरेश कश्यप आज शिमला में करेंगे हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण

5
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जमवाल ने बताया कि भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का अभिनंदन एवं पदभार ग्रहण समारोह 29 जुलाई को होटल पीटरहाॅफ शिमला में प्रातः 11.00 बजे किया जाएगा। उन्होनें कहा कि कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए यह अभिनंदन समारोह साधारण तरीके से किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के अलावा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं मोर्चों के अध्यक्ष ही सम्मिलत होंगे। उन्होनें कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविड-19 के चलते सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इसके अलावा बाकि पूरे प्रदेश में 17 जिलों तथा 74 मण्डलों पर यह कार्यक्रम वर्चुअल रैली के माध्यम से देखा व सुना जाएगा और प्रत्येक जिला व मण्डल मुख्यालयों में या किसी उपयुक्त स्थान पर बड़ी एल0ई0डी0 के माध्यम से 50-60 कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए इस कार्यक्रम को देखेंगे। जिलों तथा मण्डलों में यह कार्यक्रम 2017 के प्रत्याशी तथा मण्डल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि यह कार्यक्रम सोशल मीडिया के माध्यम से भाजपा के आॅफिशियल टिवट्र तथा फेसबुक पेज पर भी लाईव प्रसारित किया जाएगा। 
त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि अभिनंदन समारोह के पश्चात प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष तथा जिलाध्यक्षों की बैठक भी आयोजित की जाएगी ।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुरेश कश्यप ने संभाला हिमाचल भाजपा अध्यक्ष का पदभार, 2022 में मिशन रिपीट लक्ष्य

Wed Jul 29 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष ने रूप में सिरमौर जिला के एवं शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण करने के पश्चात पार्टी की कमान प्रदेश में संभाली है । आनेवाले समय मे केंद्र एवं प्रदेश में तालमेल […]

You May Like

Breaking News