IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

JBT संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, दी शिक्षा मंत्री को बधाई

6

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर की अनुमोदन से प्रदेश महासचिव मोहित ठाकुर ने जेबीटी/डी.एल.एड प्रदेश कार्यकारणी को पुनः गठिथ किया। जेबीटी संघ ने इसके लिए गूगल ऑनलाइन फ़ॉर्म भी जारी किया था, जिसमें 158 जेबीटी प्रशिक्षुओं ने इसमें आवेदन दिया था। जिनमे से 74
कार्यकर्ताओं को कार्यकारणी में शामिल कर उन्हें संघ में भिन्न-१ ज़िम्मेवारियाँ सौंपी गई हैं।

\"\"

जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष की कमान अभिषेक जमवाल, वरिष्ठ सचिव घनश्याम, मीडिया समन्वयक कनिका महाजन, सोशल मीडिया समन्वयक ओंकार ठाकुर, कोषाध्यक्ष नमिता कसवाल, व महिला विंग की कमान पल्लवी साथ ही प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा,वीरेश ठाकुर,रवि नेगी,अभिषेक मोहम्मद को दी गई।
संघ में अन्य 12 उपप्रधान,13 सचिव,13 सह सचिव,17 उप समन्वयक व 9 सलाहकार लिए गये।
इसी के साथ संघ प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कार्यकरणी सदस्यों पे विश्वास जताते हुए कहा की भविष्य में संघ से सम्बंधित समस्याओं को पूरी कार्यकरणी समिति अपने पूरे तन मन धन से कार्य करने में सक्षम होंगे।

संघ ने दी शिक्षा मंत्री को बधाई

जेबीटी बेरोजगार संघ ने गोविंद सिंह ठाकुर को शिक्षा मंत्री बनने पर बधाई दी। संघ के प्रदेशाध्यक्ष अभिषेक ठाकुर ने कहा कि उन्हें व उनके साथ जुड़े 25000 जेबीटी प्रशिक्षुओं को उनसे पूरी उम्मीद है कि गोविंद सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश के सभी बेरोजगार जेबीटी बेरोजगार संघ के बारे में सोचेंगे। साथ ही संघ ने यह भी कहा की जिस प्रकार गोविंद ठाकुर जी ने परिवहन व वन विभाग का हिमाचल प्रदेश में अच्छी तरह से सुधार किया है और बुलंदियो पर पहुँचाया है उसी प्रकार भविष्य में वे शिक्षा स्तर को भी आगे ले जाने पे भरपूर कोशिश करेंगे और रही बात गुणवता शिक्षा की तो सुरेश भारद्वाज के सपनो को भी पूरी तरह पूरा करेंगे।

साथ ही अब हज़ारों की तादाद पे पड़े जेबीटी बेरोज़गारों की आशा गोविंद ठाकुर से रहेगी ताकि लम्बे समय से प्राथमिक स्कूलों में पड़े रिक्त पद जल्द भरे जाये।पूरे जेबीटी बेरोजगार संघ की शुभकानाएं उनके साथ हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

किन्नौर में रुनंग खड्ड में बादल फटने से आई बाढ़, NH बाधित बागीचों को लाखों का नुकसान

Wed Aug 5 , 2020
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा किन्नौरजिला किन्नौर में निचार ब्लॉक की मीरु पंचायत क्षेत्र में गत रात्रि भारी बारिश के चलते बादल फटने से बाढ़ से हालात हो गए। इसकी वजह से चोलिंग के समीप रूनांग खड्ड में पानी के साथ भारी मलबा आ गया यही नहीं चोलिंग से रुनंग खड्ड […]

You May Like

Breaking News