शिमला में आए कोरोना के चार नये मामले

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी शिमला में देर रात से अभी तक 4 कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिनमें तीन मामले ठियोग मतियाना के हैं, जबकि चौथा मामला कृष्णा नगर का है। मतियाना में बाहरी राज्यों से पहुंचे तीन सेब व्यापारी पॉजिटिव निकले हैं सभी क्वारंटाइन किये गए हैं। जबकि 3 दिन पहले आईजीएमसी के ट्रॉमा वार्ड में पॉजिटिव पाए गए युवक की मां भी पॉजिटिव निकली है। युवक के ट्रॉमा वार्ड में पॉजिटिव पाए जाने के बाद 41 लोगों को क्वारंटाइन किया गया था।

युवक ट्रॉमा वार्ड में स्कूटी से गिरने के कारण एडमिट था, लेकिन जब युवक का टेस्ट लिया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया है। अब युवक की मां भी पॉजिटिव निकली है। शिमला कृष्णा नगर में अब तक 3 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। कृष्णानगर का आधा हिस्सा सील किया गया है। कृष्णानगर शिमला शहर के साथ सटा हुआ है इसलिए शहर में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

SMC शिक्षकों का सरकार को 3 दिन का अल्टीमेटम, अपना रूख़ साफ़ करें

Wed Aug 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने SMC शिक्षकों की भर्ती के खिलाफ दायर याचिका को स्वीकार करते हुए SMC अध्यापकों की नियुक्तियों को रद्द कर दिया है। 14 अगस्त 2020 को कोर्ट आदेश आने के बावजूद एसएमसी शिक्षक ऑनलाइन माध्यम से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। 130 स्कूल ऐसे […]

You May Like

Breaking News