FCA का दफ्तर देहरादून से शिमला लाने के लिए भीमसेन ने जताया CM व FM का आभार

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

मंडलाध्यक्ष रामपुर भाजपा भीमसेन ठाकुर ने FCA(फॉरेस्ट क्लीयरेंस अधिनियम )का दफ्तर देहरादून से हिमाचल प्रदेश (शिमला )लाने के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर व वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया ! उन्होंने कहा कि इससे विकास कार्यों में तेजी आएगी।

\"\"

भीमसेन ठाकुर ने प्रदेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली वर्तमान भाजपा सरकार जनहित के कार्यों को लेकर हमेशा से कटिबद्ध रहीं हैं! इस क्षेत्रीय कार्यालय के खुलने से अब जहाँ शिमला में ही 40हेक्टेयर वन भूमि पर निर्माण की मंजूरी मिलेगी।

साथ ही रेल ट्रैक,सड़कें आदि इन मामलों के लिए वहीँ अब हमें देहरादून जाने की भी जरूरत नही पड़ेगी,जो कि हिमाचल वासियों के लिए प्रदेश सरकार की बहुत बड़ी सौगात हैँ और साथ ही राहत की बात भी हैं!

*उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अथक प्रयासों से ये संभव हो पाया हैँ कि अब हमें पहले जिन आवश्यक कार्यों के लिए समय की बर्बादी और कार्यो को मंजूरी में देरी होती थी वे काम अब शिमला मे आसानी से हो सकेंगे!

इस कार्यालय के शुरू होने से एफआरए (फॉरेस्ट राइट्स) और एफसीए (वन संरक्षण अधिनियम) से संबंधित वन स्वीकृति के मामले शिमला में ही निपटाए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

ACS स्वास्थ्य RD धीमान ने राज्यपाल से की भेंट, राज्य में कोरोना नियंत्रण में

Fri Sep 4 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमलाअतिरिक्त मुख्य सचिव, स्वास्थ्य आर.डी. धीमान ने राजभवन में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भंेट की। उन्होंने राज्यपाल को कोरोना महामारी के दृष्टिगत प्रदेश में किए गए सभी सुरक्षा उपायों के बारे में अवगत करवाया। अतिरिक्त मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है […]

You May Like

Breaking News