file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

परिवहन मंत्री ने हिमाचल के बस ऑपरेटरों से की हड़ताल खत्म करने की अपील बोले- 16 के बाद करेंगे वार्ता

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने हिमाचल प्रदेश प्राइवेट बस आॅपरेटर यूनियन से अपनी हड़ताल खत्म करने की अपील की है ताकि महामारी के संकटकाल में आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।


परिवहन मंत्री ने यहां कहा कि प्रदेश सरकार 16 मई, 2021 के उपरांत प्राइवेट बस आॅपरेटर यूनियन से वार्ता कर उनकी जायज मांगों का समाधान सुनिश्चित करेगी।
बिक्रम सिंह ने कहा कि आज सम्पूर्ण विश्व कोरोना महामारी के संकट के दौर से गुजर रहा है और प्रदेश भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने बस आॅपरेटर यूनियन से सहयोग करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनके साथ है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशीलता से विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार निजी बस आॅपरेटरों के क्रियाशील पूंजी एवं टैक्स माफी के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रही हैं।
परिवहन मंत्री ने कहा कि इस महामारी की चुनौती से निपटने के लिए सभी को एकजुट होकर प्रयास करने होंगे तभी इस जंग को जीता जा सकेगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से कोविड-19 से बचाव के सभी उपायों का सख्ती से अनुपालन करने का भी आग्रह किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की लोगों से कोरोना की दूसरी लहर में सहयोग की अपील, कर्फ्यू उचित निर्णय

Fri May 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा हे। हिमाचल प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में तेज़ी आई है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश सरकार ने 7 मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने […]

You May Like

Breaking News