राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने की लोगों से कोरोना की दूसरी लहर में सहयोग की अपील, कर्फ्यू उचित निर्णय

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि आज पूरा देश कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा हे। हिमाचल प्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से कोविड के मामलों में तेज़ी आई है। इसके परिणामस्वरूप, प्रदेश सरकार ने 7 मई से 16 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाने का उचित निर्णय लिया है। यह निर्णय प्रदेशवासियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है ताकि कोरोना चेन को तोड़ा जा सके।

उन्होंने कहा कि पिछले साल भी जब कोरोना महामारी की पहली लहर आई थी तब भी लाॅकडाउन लगाकर और दिशा-निर्देशों का पालन कर हमने महामारी को हराया था, जो आप सभी के सहयोग से संभव हो पाया था।

दत्तात्रेय ने विश्वास जताया कि इस बार भी जन सहयोग से कोरोना की दूसरी लहर पर विजय प्राप्त की जाएगी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आग्रह किया है तथा कहा कि वे एहतियात बरतें और नियमों का पालन करते रहें तथा घर पर रहकर अपने आप को सुरक्षित बनाएं।

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वैक्सीन जरूर लगाएं क्योंकि वैक्सीन ही हमें महामारी से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाया है और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डॉ हार्डिकर की जयंती पर शिमला में दी श्रद्धांजलि, जिलास्तर पर शुरू किया जनसेवा अभियान

Fri May 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी व कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा. एन.एस. हार्डिकर जी की जयंति पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने जिलास्तर पर डा. हार्डिकर जी को श्रद्धांजलि दी।प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में भी प्रशासन द्वारा कोविड-19 को लेकर जारी की एडवाइजरी व कोरोना कफ्र्यू को ध्यान […]

You May Like

Breaking News