सुरेश कश्यप ने भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की दी बधाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के सम्बोधन को वर्चुअल माध्यम से सुना।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस के गौरवमयी क्षण के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भाजपा मुख्यालय दीपकमल में उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के सम्बोधन को सुना तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी स्थापना दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह, प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सुरेश कश्यप ने कहा कि 6 अप्रैल, 1980 को पार्टी की स्थापना हुई थी, तब से लेकर आज तक पार्टी अपने कर्तव्य पथ पर निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होनें कहा कि पार्टी की स्थापना के शुरूआती समय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने काफी संघर्ष किया लेकिन हमारे नेतृत्व ने, कार्यकर्ताओं ने इस संघर्ष को अवसर मानते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे और ये उनके संघर्ष का ही परिणाम है कि संसद में 2 सदस्यों से शुरू हुई पार्टी आज देश नहीं बल्कि दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और केन्द्र सहित अधिकतर प्रदेशों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी का मूलमंत्र पंक्ति में खड़े आखिरी व्यक्ति का विकास है। उन्होनें कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए स्वयं से पहले पार्टी और पार्टी से पहले देश है। हमारे कार्यकर्ता इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे हैं और निरंतर करते रहेंगे।

सुरेश कश्यप ने सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि वे पार्टी की विचारधारा को, पार्टी के कार्यक्रमों को समाज में प्रचारित करें ताकि आम जनमानस भाजपा की कार्यपद्धति एवं विचारों से जुड़ सकें। पार्टी के स्थापना दिवस के इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

Share from A4appleNews:

Next Post

समारोहों में इनडोर 50 और आउटडोर 200 लोग ही हो सकेंगे शामिल, बढ़ते कोरोना को देखते हुए स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा भी स्थगित

Tue Apr 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के दृष्टिगत राज्य सरकार ने हिमाचल दिवस के अवसर पर 15 अप्रैल को आरम्भ होने वाली स्वर्णिम हिमाचल रथ यात्रा को फिलहाल स्थगित करने का निर्णय लिया है। यह रथ यात्रा प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर […]

You May Like

Breaking News