सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे हिमाचल के 11 जिला कार्यालयों का शिलान्यास: सुरेश कश्यप

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow


• पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती होंगे भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष

एप्पल न्यूज़, शिमला
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा मुख्यालय दीपकमल में किया गया। बैठक में कार्यालय भवन निर्माण को लेकर चर्चा की गई।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के सभी संगठनात्मक 17 जिलों में कार्यालयों का निर्माण किया जाएगा और इसके अलावा  प्रदेश मुख्यालय का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी कार्यालय का स्वरूप एक समान रहेगा।

\"\"


उन्होंने बताया की केंद्र भाजपा एवं प्रदेश भाजपा द्वारा वोकल फाॅर लोकल का संकल्प लिया गया है जिसके अंतर्गत सभी कार्यालयों में भारत मे बनाई गई वस्तुओं का प्रयोग किया जाएगा।
भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि सभी कार्यालयों का निर्माण बेहतर तकनीक से किया जाएगा और हमारा प्रयास रहेगा कि 11 जिला कार्यालयों का शारदीय नवरात्रों में शिलान्यास किया जाए। यह शिलान्यास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के करकमलो द्वारा किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि आज की बैठक में प्रदेश निर्माण समिति का गठन भी किया गया। प्रदेश स्तरीय इस समिति के अध्यक्ष पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती होंगे और उनके साथ प्रदेश कोषाध्यक्ष संजय सूद, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, अनिल सूद, अंशुल बंसल, आर्किटैक्ट वर्मा जी सदस्य रहेंगे। यह समिति 12-13 सितम्बर, 2020 से हर जिले का प्रवास कर भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण एवं निर्माण संबंधी भूमि के कागजों का अवलोकन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

नई शिक्षा नीति देश के युवा-वर्ग को नए कौशलों व नए ज्ञान से करेगी लैस

Wed Sep 9 , 2020
शिक्षा की नई नीति में गुणवत्ता पर जोर एप्पल न्यूज़, शिमला हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई गई जिसे सभी के परामर्श से तैयार किया गया है। इसे लाने के साथ ही देश में शिक्षा के पर व्यापक चर्चा आरंभ हो गई है। शिक्षा […]

You May Like

Breaking News