file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज, पत्नी और पुत्र सहित कोरोना पॉजिटिव

4
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल सरकार के शहरी विकास मंत्री सूरेश भारद्वाज भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। बुधवार सुबह IGMC शिमला में उनका टेस्ट लिया गया जहां वे पॉजिटिव पाए गए है।

उनके पुत्र दो दिन पूर्व ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद मंत्री ने खुद को होम कवरन्टीन कर दिया था। वहीं उनकी पत्नी को सांस लेने की दिक्कत के चलते अस्पताल के भर्ती किया गया था। आज टेस्ट लिया गया तो वह भी पॉजिटिव पाई गई।

\"\"

इससे पूर्व बंजर के विधायक सुरेन्द्र शोरी भी पॉजिटिव आ चुके हैं जिसके चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने खुद को कवरन्टीन कर रखा है। जबकि मंगलवार को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आरएन बत्ता भी पॉजिटिव आये थे।

इधर लगातार प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16 हजार के पार जा चुका है और मृतकों की संख्या भी 224 पहुंच गई है। उधर विपक्षी कांग्रेस भाजपा सरकार पर जानबूझकर कोरोना फैलाने का आरोप लगा चुकी है। ऐसे में विधायकों और मंत्रियों का पॉजिटिव आना चिंता का विषय है।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रदेश में ‘सड़क-सुरक्षा संस्कृति’ को दिया जाएगा बढ़ावा,कोरोना काल में HRTC को हुआ 272 करोड़ का नुकसान, जल्द चलेंगी इंटरस्टेट बसें-बिक्रम सिंह

Wed Oct 7 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने यहां राज्य परिवहन विकास और सड़क सुरक्षा परिषद् की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश में सड़क सुरक्षा अभियान को जन अभियान बनाया जाएगा और इसे ‘सड़क सुरक्षा संस्कृति’ के रूप में स्थापित किया जाएगा। विक्रम सिंह ठाकुर ने कहा […]

You May Like

Breaking News