नववर्ष के पहले ही दिन दहशत, नालागढ़ पुलिस थाने के समीप जोरदार धमाका, जांच में जुटी पुलिस

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, नालागढ़ (सोलन)
हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नालागढ़ क्षेत्र में नए साल के पहले ही दिन एक बड़ी और सनसनीखेज घटना सामने आई है।

नालागढ़ पुलिस थाने के पास स्थित एक गली में बुधवार सुबह अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल उठा। विस्फोट इतना तेज था कि उसकी गूंज दूर-दराज तक सुनाई दी और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घटनास्थल के समीप स्थित इमारतों और आर्मी अस्पताल के शीशे चकनाचूर हो गए।

स्थानीय लोगों और प्रवासी मजदूरों के अनुसार धमाके के बाद कुछ पलों के लिए इलाके में धूल और धुआं छा गया, जिससे दृश्यता भी प्रभावित हुई। चाय की दुकानों पर बैठे लोग तेज आवाज सुनते ही सहम गए और अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही नालागढ़ पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र दोनों ओर से बैरिकेडिंग लगाकर आवाजाही रोक दी गई है।

विनोद धीमान अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिमला से फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो विस्फोट से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है।

पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस पदार्थ से हुआ और इसके पीछे क्या कारण रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से फिलहाल घटना को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिम MSME फेस्ट-2026 से हिमाचल में उद्यमिता और MSME क्षेत्र को मिलेगा बल- CM

Thu Jan 1 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि उद्योग विभाग द्वारा 3 से 5 जनवरी, 2026 तक शिमला में हिम एमएसएमई फेस्टदृ2026 आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन प्रदेश के लघु, सूक्ष्म और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने […]

You May Like

Breaking News