चौपाल पुलिस थाना को देेश के शीर्ष पुलिस थानों में मिला स्थान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शिमला जिले के चौपाल पुलिस थाना को देश के शीर्ष दस पुलिस थानों में स्थान दिया है। यह निर्णय अपराध की रोकथाम, सक्रिय उपायों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां यह जानकारी दी।

\"\"


मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह मंत्रालय के रैंकिंग इंटेलिजेंस ब्यूरो ने विभिन्न मापदंडों के आधार पर देश के शीर्ष पुलिस थानों का चयन किया है। पुलिस थानों की उपलब्धि का आकलन करते हुए मामलों के निपटान, मामलों की खोज, सामुदायिक पुलिस, बैक एंड वर्क और कानून व्यवस्था के रख-रखाव को भी पुलिस थानों की उपलब्धियों में मद्देनजर रखा गया। उन्होंने कहा कि इस वर्ष नई दिल्ली में नवंबर अथवा दिसंबर महीने के दौरान होने वाले सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष अपनी उपलब्धियों के बारे में एक छोटी प्रस्तुति देने के लिए देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले थानों के एसएचओ/प्रभारी को आमंत्रित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू और पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे अपना अच्छा काम जारी रखेंगे और हिमाचल को गौरवान्वित करते रहेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर बुशहर के बद्राश में हुडदंगियों से परेशान ग्रामीण, SDM से की कड़ी कार्रवाई की मांग

Sat Oct 10 , 2020
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहररामपुर बुशहर के साथ लगते बद्राश के ग्रामीण हुडदंगियों से खासे परेशान है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि रोजाना आसपास के क्षेत्रों से कुछ युवक नशे की हालत में बद्राश पहुंच लोगों डराते धमकाते है। स्थानीय लोगों के अलावा व्यापार मंडल व महिला मंडल की सदस्यों […]

You May Like