राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की तिथि 30 नवम्बर तक बढ़ाई

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं के राशन कार्ड की ई-केवाईसी करवाने की तिथि 30 नवम्बर, 2023 तक बढ़ा दी गई है। पहले यह 31 अक्तूबर, 2023 तक निर्धारित की गई थी।
उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता अपना व अपने परिवार के सदस्यों का ई-केवाईसी करवाने से वंचित रह गए थे। विभाग द्वारा ऐसे लोगों की सुविधा के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने की तिथि बढ़ाई गई है।
विभाग द्वारा राशन वितरण में पारदर्शिता लाने के लिए ई-केवाईसी के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि राशन कार्ड में दर्ज व्यक्ति का नाम, जन्मतिथि तथा लिंग, आधार में दर्ज डाटा के अनुरूप हो, इसके दृष्टिगत प्रदेश भर में ई-केवाईसी की प्रक्रिया आरम्भ की गई है।
उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से आग्रह किया कि वे ई-केवाईसी की प्रक्रिया को सयमबद्ध पूर्ण करने में सहयोग प्रदान करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

अग्निपथ योजना के तहत अवेरीपट्टी, रामपुर बुशहर में 18 से 24 नवम्बर तक सेना में भर्ती, उम्मीदवार साथ लाएं जरूरी दस्तावेज - कर्नल पुष्विंदर कौर

Wed Nov 1 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती के लिए शिमला, सोलन सिरमौर और किन्नौर जिलों के ऑनलाइन परीक्षा पास उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है। सेना भर्ती कार्यालय शिमला की भर्ती निदेशक कर्नल पुष्विंदर कौर ने बताया कि ऑनलाइन परीक्षा पास युवा […]

You May Like

Breaking News