कौल सिंह बन्द करें तथ्यहीन ब्यानबानी नही तो उनके ख़िलाफ़ करेंगे कानूनी कार्रवाई- डॉ सैजल

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर द्वारा कारोना काल में पल्स ऑक्सीममीटर की ख़रीद व ऑक्सीजन सिलिंडर घोटाले को लेकर स्वास्थ्य विभाग पर किए हमले का जबाब देने आज स्वास्थ्य मंत्री सामने आए।

\"\"

डॉ राजीव सैजल ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में पल्स ऑक्सीममीटर की ख़रीद मानक पर की गई है। क्योंकि उस समयपल्स ऑक्सीममीटर की क़ीमत 2800 रुपए ही थी। अब 300 रुपए में भी पल्स ऑक्सीममीटर मिल रहा है।

राजीव सैजल ने कहा कि कांग्रेस के नेता कौल सिंह सारे मामले में तथ्यहीन ब्यानबानी कर रहे है। उन्होंने कौल सिंह ठाकुर को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कौल सिंह ने भ्रामक ब्यानबाजी बन्द नही की तो उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने दीन दयाल अस्पताल में महिला की आत्महत्या की जाँच रिपोर्ट के सवाल पर बताया कि मामले की जाँच रिपोर्ट आ गई है।

इसमें जिनकी भी कोताही सामने आई है उनके ऊपर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एमएस चाहे छुट्टी में थे लेकिन उनकी जिम्मेदारी भी बनती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में कम्युनिटी स्प्रेड़ हो चुका है। लेकिन अब मामलों में कमी आई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 24 अक्टूबर को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

Mon Oct 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, बिलासपुर लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी 24 अक्टूबर को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी पेश करेंगे. जी हां बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉयस […]

You May Like

Breaking News