IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

पुरानी पेंशन बहाली के लिए 24 अक्टूबर को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे कर्मचारी

5
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर

लंबे समय से चली आ रही पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर एक बार फिर विभिन्न विभागों में कार्यरत सरकारी कर्मचारी 24 अक्टूबर को सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी पेश करेंगे. जी हां बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान न्यू पेंशन स्कीम एम्प्लॉयस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए प्रदेश सरकार से उनकी तीन सूत्रीय मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की अपील की है।

\"\"

इस दौरान एसोसिएशन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शशिपाल शर्मा व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे. वहीं एसोसिएशन के पदाधिकारियो की प्रमुख मांग है कि पुरानी पेंशन को सरकार जल्द बहाल करे।

इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा 01 अप्रैल 2004 से जहां NPS को लागू किया गया था जिसे प्रदेश सरकार ने 17 अगस्त 2006 को एक अधिसूचना जारी कर मई 2003 से पहले के कर्मचारियों को विश्वास में लिए बिना ही इस कानून को लागू कर दिया उसे वापिस लेना है.

वहीं सरकार द्वारा उनकी मांगों की अनदेखी के खिलाफ 24 अक्टूबर को सभी सरकारी कर्मचारी एकजुट होकर एसोसिएशन के तत्वाधान में जिला मुख्यालय में सांकेतिक धरना देंगे और डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को मांग पत्र भेजेंगे.

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का सरकार से उठ जाएगा विश्वास - जीएस बाली

Mon Oct 19 , 2020
एप्पल न्यूज़, कांगड़ा पेपर लीक मामले पर पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि सर्विस सिलेक्शन बोर्ड अगर पेपर करवा रहा है तब भी अगर पेपर लीक हो रहा है तो बड़ी ही शर्म की बात है। सरकार को मामले की जांच करनी […]

You May Like

Breaking News