IGMC में दिल्ली के युवक की मौत, निकला कोरोना पॉजिटिव, जानिए क्या है पूरा मामला

1
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला के आईजीएमसी अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव की मौत होने से हडकंप मच गया है। बता दें कि देर रात के समय आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए एक ट्रक किसी ठेकेदार का समान लेकर दिल्ली से शिमला आया था। जानकारी के।अनुसार इस ट्रक में पुलिस विभाग की गुमटियां लोड थी।

\"\"

वहीं एडवांस स्टडी के समीप अनलोडिंग के दौरान गुमटी इस ट्रक चालक के ऊपर गिर गई, जिससे चालक को गंभीर चोटें आने के बाद इसे तुरंत आईजीएमसी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां पर उसके टेस्ट लिए गए, इसके साथ ही कोरोना का सैंपल भी लिया गया। वहीं इलाज के दौरान चालक की मौत हो गई।

वहीं सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद यह चालक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है । इस चालक की मौत के बाद आईजीएमसी अस्पताल में हडकंप मच गया है। अस्पताल के जिस स्टाफ ने उसे अटेंड किया था उन्हें क्वांरटीन कर लिया गया हैं। वहीं जो लोग इसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे उन्हें भी क्वांरटीन होने के लिए कहा गया हैं ।

Share from A4appleNews:

Next Post

धौलाकुआं इस्पात उद्योग में 2 कोरोना पॉजिटिव आने के बाद ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, फैक्ट्री को बंद करो

Sun Jun 14 , 2020
एप्पल न्यूज़, सिरमौर( डॉ प्रखर गुप्ता ) पांवटा साहिब के धौलाकुआँ स्थित वैली आयरन स्टील कंपनी में 2 व्यक्तियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद भी फैक्ट्री खुलने पर ग्रामीणों ने किया रोष प्रदर्शन । ज्ञात हो विगत 2 दिनों में धौलाकुआं स्थित वैली आईरन इंडस्ट्री में दो कोरोना […]

You May Like

Breaking News