कोरोना की जब तक कोई दवा नहीं तब तक बरतनी होगी जरूरी सावधानियां- डॉ सोनम

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, किन्नौर
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने जिलावासियों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों की अनुपालना सुनिश्चित बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस बीमारी की कोई दवा नहीं आ जाती तब तक हमें जरूरी सावधानियां बरतकर ही इससे बचाव करना है।

\"\"


उन्होंने कहा कि बुखार, नाक बहना, कमजोरी महसून होना, सांस लेने में दिक्कत आने व गले में खराश व सूखी खांसी, छींकना व शरीर में दर्द या जकड़न की शिकायत होने पर चिकित्सकों से अवश्य परामर्श लें। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए मास्क या कपड़े से अपना मुंह ढक कर रखें, अपने हाथ नियमित रूप से साबुन से धोते रहें व दो-गज की आवश्यक दूरी की अनुपालना सुनिश्चित बनाएं।
डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए कुछ घरेलु उपाय भी अपनाए जा सकते हैं, जैसे दिन में बार-बार गर्म पानी पीएं, गर्म पानी में नमक व हल्दी मिलाकर गरारें करें, तुलसी, दाल-चीनी, सौंठ, मुनक्का से बनी चाय या काड़ा पीएं।
उन्होंने कहा कि कोई भी संक्रमण या बीमारी हमें तब प्रभावित करती है जब हमारी रोध-प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। अपनी रोध-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर तथा सकारात्मक सोच बढ़ाकर व दृढ़ इच्छा-शक्ति से इस बीमारी को हराया जा सकता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया है कि अपने मोबाईल में आरोग्य सेतु ऐप अवश्य डाउनलोड करें।

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

मुख्यमंत्री ने बालिका आश्रम टुटीकंडी का दौरा किया

Fri Nov 13 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर सहित आज बालिका आश्रम, टुटीकंडी का दौरा किया और दीपावली के अवसर पर आश्रम के बच्चों को मिठाइयां वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस वर्ष कोविड-19 महामारी के कारण उत्पन्न […]

You May Like