कोटखाई में दर्दनाक हादसा, मां के सामने पिकअप की टक्कर से 4 वर्षीय बच्ची की मौत

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई /शिमला
जिला शिमला के कोटखाई क्षेत्र में एक हृदयविदारक सड़क हादसे में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की जान चली गई। पुलिस थाना कोटखाई में अभियोग संख्या 44/2026, दिनांक 05.05.2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 106(1) एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 187 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता श्रीमती मीना पत्नी अमर, मूल निवासी गांव सुआ, जिला जाजरकोट (नेपाल) एवं वर्तमान में गांव बडैच, तहसील कोटखाई में किरायेदार के रूप में रह रही हैं, ने अपने बयान में बताया कि वह अपनी 4 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के साथ बाघी कैंची क्षेत्र में मौजूद थीं।

इसी दौरान सड़क पार करते समय एक पिकअप वाहन ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद घायल बालिका को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोटखाई पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दुर्घटना वाहन चालक सोहिल पुत्र मोहम्मद मुश्ताक, निवासी गांव टापरी, डाकघर गुम्मा, तहसील कोटखाई द्वारा वाहन चलाते समय लापरवाही के कारण हुई।
पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

रोहडू SDM Office और कोर्ट को "बम से उड़ाने" की धमकी, पोस्टर लगाकर दी चेतावनी

Thu May 7 , 2026
एप्पल न्यूज़, रोहडू/शिमलाशिमला जिले के रोहड़ू उपमंडल में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम कार्यालय रोहड़ू के बाहर बम से उड़ाने की धमकी वाले पोस्टर चिपके मिले। पोस्टर मिलने से कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ […]

You May Like

Breaking News