file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

महिला मण्डल पनखड़ ने बांटे 200 मास्क, कोरोना संक्रमण से बचाव को आगे आईं महिलाएं

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुई, आनी खण्ड में ग्रामीण महिलाएं इसके बचाव के लिए सक्रिय रूप से आगे आ गईं हैं।आनी खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बखनाओं के गांव पनखड़ के महिला मंडल की महिलाओं ने गांव में कोरोना संक्रमण के बचाव के लिए लोगों में जागरूकता लाने का बीड़ा उठाया है। इस दिशा में महिला मण्डल ने प्रधान रुना देवी की अध्यक्षता में मास्क बनाने का कार्य शुरू किया, जिसमें कमली देवी, हेमा कुमारी व कल्पना देवी का विशेष सहयोग रहा।

महिला मण्डल प्रधान रुना देवी ने बताया कि महिला मंडल की महिलाओं ने अब तक करीब 200 से अधिक मास्क तैयार कर लिए हैं, जिनमें से 200 मास्क उन्होंने गांव में हर वर्ग के लोगों को वितरित किये हैं।लोगों से इस दौरान , मास्क का नियमित प्रयोग करने ,एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने और अपने हाथों को अच्छी तरह से बार बार धोने का आह्वान भी किया गया। साथ ही अपने स्वास्थ्य व गांव की स्वच्छता की ओर विशेष ध्यान देने पर भी बल दिया।

रुना देवी ने कहा कि गांव में यदि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी अथवा जुखाम बुखार की शिकायत हो तो वह फौरन आशा वर्कर या नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर संपर्क करे, ताकि समय रहते उसका इलाज हो सके।इस मौके पर महिला मंडल की उपप्रधान तारा देवी भी मौजूद रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

बद्दी में स्थित धागा मिल के प्लांट हेड के खिलाफ कोविड-19 कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर हुआ मामला हुआ दर्ज

Sun May 23 , 2021
जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 2 दिन के लिए उद्योग को किया बंद एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी बद्दी स्थित दीपक स्पिनिंग मिल में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज तहसीलदार […]

You May Like

Breaking News