बद्दी में स्थित धागा मिल के प्लांट हेड के खिलाफ कोविड-19 कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर हुआ मामला हुआ दर्ज

1
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 2 दिन के लिए उद्योग को किया बंद

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी

बद्दी स्थित दीपक स्पिनिंग मिल में कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा निर्धारित नियमों की अवहेलना का मामला सामने आया है। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार आज तहसीलदार बद्दी द्वारा उपमंडल प्रशासन नालागढ़ को सूचना दी गई कि दीपक स्पिनिंग मिल बद्दी में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

आयोजन के संबंध में सूचना मिलने के तुरंत बाद नालागढ़ प्रशासन पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे तथा पाया कि दीपक स्पिनिंग मिल कंपनी द्वारा कंपनी परिसर में भंडारे का आयोजन किया जा रहा है । प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उद्योग के जीएम एच-के तिवारी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के अंतर्गत मामला दर्ज किया तथा उद्योग को आगामी 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।

वही उद्योग में आज के भंडारे के आयोजन पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम का कहना है कि हर वर्ष उद्योग में आज ही के दिन लंगर लगाया जाता है और उद्योग में कार्यरत सभी कामगारों हर वर्ष यह कार्यक्रम बनाते हैं जिसमें उद्योग के ही कामगार मौजूद रहते हैं और यह कार्यक्रम सभी मजदूर भाइयों ने मिलकर आयोजित किया था इसमें उद्योग प्रबंधन की कोई गलती नहीं है वहीं डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने मामले की पुष्टि की है

Share from A4appleNews:

Next Post

निचार के ब्रुचा में बोलेरो हादसा, 2 की मौत 9 वर्षीय बेटी सहित एक व्यक्ति ने कूदकर बचाई जान

Sun May 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर किन्नौर के जिले के निचार खंड के पानवी संपर्क सड़क मार्ग पर ब्रूचा नामक स्थान पर बोलेरो केम्पर वाहन दुर्घटनाग्रस्त। वाहन में 4 लोग सवार थे। वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होते ही विपिन कुमार ने अपनी 9 साल बेटी के साथ छ्लांग लगा दी और जान […]

You May Like

Breaking News